क्रिकेट

संजना बोलीं ‘आपकी बॉडी…’, तो बुमराह ने दिया ये जवाब, वायरल हो गया वीडियो

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपनी परफॉर्मेंस से विरोधी टीम के खिलाड़ियों को परेशान कर दिया है। एक ओर जहां टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी शानदार रही है, तो दूसरी ओर गेंदबाजों ने भी अपना कमाल दिखाया है। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में बुमराह ने 5 विकेट अपने नाम किए हैं। लेकिन अब उनका और उनकी वाइफ संजना गणेशन का एक वीडियो वायरल है। जिसमें बुमराह अपनी फिटनेस और बॉडी के बारे में बात कर रहे हैं।

वायरल हो गया संजना गणेशन और बुमराह का वीडियो

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने परफॉर्म किया, तो दूसरी ओर गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाया। पारी खत्म होने के बाद जब जसप्रीत बुमराह से एंकर और उनकी वाइफ संजना गणेशन ने उनकी फिटनेस को लेकर सवाल किया, तो उसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। बुमराह ने लीड्स टेस्ट के चौथे दिन से पहले अपनी पत्नी और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन को एक खास इंटरव्यू दिया। इस दौरान संजना ने बुमराह से उनकी फिटनेस और बॉडी को लेकर सवाल किया।

संजना ने सवाल किया, ‘जसप्रीत, आपकी बॉडी इस टेस्ट में कैसा रिस्पॉन्स दे रही है?’ इसके जवाब में बुमराह ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘सब कुछ ठीक है। मैं पूरी तरह फिट हूं और गेंदबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं।’ बुमराह का यह जवाब हर एक भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए राहत भरी खबर है।

वायरल हुआ वीडियो

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चलें, कि संजना गणेशन एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं, उन्होंने इस इंटरव्यू में बुमराह के साथ सहज और पेशेवर अंदाज में बातचीत की। जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की। इस दौरान संजना ने बुमराह से ये भी कहा कि सब चाहते है कि इस सीरीज में आप पूरे 5 मैच खेलें। लेकिन बुमराह ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

सीरीज के सिर्फ 3 मैच खेलेंगे बुमराह

सीरीज की शुरुआत से ही ये बात सभी के सामने है कि जसप्रीत बुमराह 5 में सिर्फ तीन मैच खेलेंगे। बुमराह पहले ही वर्कलोड मैनेज की बात करके ये साफ कर चुके हैं। मैच में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने इस पारी में कुल 24.4 ओवर फेंके और 83 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जिसमें उन्होंने जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, क्रिस वोक्स और जोश टंग जैसे बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। साथ ही साथ वो SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, और ऑस्ट्रेलिया) देशों में 150 टेस्ट विकेट लेने वाले एशिया के पहले गेंदबाज भी बन गए हैं।