
क्रिकेट, कैमरा और कनेक्शन: RJ महवश बनीं T10 टीम की मालकिन, चहल संग नजदीकियों पर चढ़ा सस्पेंस का तड़का
RJ महवश ने T10 क्रिकेट लीग में टीम की सह-मालिक बनकर एंट्री की है. युजवेंद्र चहल संग उनकी नजदीकियों ने रिश्ते की अटकलें बढ़ा दी हैं. टूर्नामेंट 22-24 अगस्त को होगा, जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी.
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और मशहूर रेडियो जॉकी व सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर RJ महवश इन दिनों चर्चाओं में हैं. दोनों को हाल ही में कई बार एक साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं. चाहे वह किसी एड शूट की बात हो या चैंपियंस ट्रॉफी में साथ नजर आना—फैंस हर जगह इन दोनों की बॉन्डिंग को नोटिस कर रहे हैं.
क्रिकेट में RJ महवश की नई पारी
अब RJ महवश ने भी क्रिकेट की दुनिया में धमाकेदार एंट्री कर ली है. उन्होंने चैंपियंस लीग T10 में एक टीम की सह-मालिक (Co-owner) के तौर पर निवेश किया है. यह उनके करियर में पहला मौका है जब उन्होंने किसी स्पोर्ट्स लीग में हिस्सेदारी ली है. हालांकि, उनकी टीम का नाम अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुआ है. इस लीग में इंटरनेशनल लेवल के कई रिटायर्ड खिलाड़ी खेलेंगे, और साथ ही लोकल टैलेंट को भी अपने हुनर दिखाने का मंच मिलेगा.
22-24 अगस्त तक होगा क्रिकेट का रोमांच
चैंपियंस लीग T10 का आयोजन 22 से 24 अगस्त के बीच होगा, जिसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इस लीग को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. महवश की एंट्री से इस टूर्नामेंट में ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का तड़का भी जुड़ गया है.
RJ महवश का करियर और पर्सनल बैकग्राउंड
RJ महवश भारत की जानी-मानी रेडियो होस्ट और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं. अलीगढ़ में जन्मी महवश ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. 2025 में उनकी वेब सीरीज ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ को काफी सराहना मिली थी.
चहल की प्रतिक्रिया और रिश्ते की चर्चाएं
हाल ही में युजवेंद्र चहल ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने रिश्ते पर हंसी में कहा, “पूरा इंडिया जान चुका है.” इस बयान के बाद उनके और RJ महवश के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं. हालांकि, दोनों ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.




