
टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने कप्तानी से हटाया, लेकिन सिकंदर रजा की बेस्ट टी20 टीम के कप्तान बने रोहित शर्मा
टीम इंडिया से कप्तानी हटने के बावजूद, रोहित शर्मा को सिकंदर रजा ने अपनी सर्वकालिक बेस्ट टी20 टीम का कप्तान चुना है। रोहित ने फिटनेस सुधारकर वापसी की तैयारी शुरू कर दी है।
रोहित शर्मा को भले ही टीम इंडिया की कप्तानी से हटा दिया गया हो, भले ही इस दिग्गज खिलाड़ी का करियर अब अंतिम सांसें गिन रहा हो लेकिन उनका वजूद अभी भी कायम है। रोहित शर्मा को एक खास टीम का कप्तान बनाया गया है। चलिए जानते हैं इसके पीछे का पूरा समीकरण।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भले ही हाल ही में कप्तानी से हटा दिया गया हो, लेकिन उनका जलवा अब भी दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर कायम है। भारतीय क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को अब जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने अपनी सर्वकालिक बेस्ट टी20 टीम का कप्तान चुना है। यह सम्मान उस समय आया है जब कई लोगों को लग रहा था कि रोहित का अंतरराष्ट्रीय करियर अपने अंतिम पड़ाव पर है।
सिकंदर रजा ने इस दिग्गज खिलाड़ी को चुना
सिकंदर रजा ने रोहित शर्मा के साथ क्रिस गेल को ओपनर चुना है। विकेटकीपर उन्होंने निकोलस पूरन को चुना है। उनके अलावा एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन और काइरन पोलार्ड भी इस टीम में शामिल हुए हैं। सिकंदर रजा ने शाहिद अफरीदी और रवींद्र जडेजा को भी टीम में मौका दिया है। राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क और शाहीन अफरीदी को उन्होंने टीम में रखा है।
रोहित पर टिकी नजरें
रोहित शर्मा पर अब भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी। टीम इंडिया से बाहर होने के बाद रोहित ने खुद को और ज्यादा फिट बनाने पर ध्यान दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने करीब 15 किलो वजन कम किया है और ऑस्ट्रेलिया दौरे को एक नए चैलेंज के रूप में ले रहे हैं। अगर वहां उनका बल्ला फिर से रन उगलता है, तो टीम से उन्हें ड्रॉप करना मुश्किल हो जाएगा।
सिकंदर रजा की बेस्ट टी20 इलेवन
क्रिस गेल, रोहित शर्मा (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन, काइरन पोलार्ड, रवींद्र जड़ेजा, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, शाहीन अफरीदी, मिचेल स्टार्क।
W88 Sports News




