
शादी के 2 महीने बाद ही टूटा भरोसा? युजवेंद्र चहल ने धनश्री के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘अब वो चैप्टर खत्म हो चुका है’
युजवेंद्र चहल ने धनश्री के धोखे के आरोपों पर पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी शादी साढ़े चार साल चली और अब वह इस चैप्टर को पूरी तरह खत्म कर आगे बढ़ चुके हैं।
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और डांसर धनश्री वर्मा ने 20 मार्च 2025 में तलाक लेकर अपनी जिंदगी के रास्ते अलग-अलग कर लिए थे। लेकिन धनश्री ने हाल ही में चहल पर धोखा देने का बड़ा आरोप लगाया था। जिस पर अब चहल ने उन्हें करारा जवाब दिया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और मशहूर डांसर धनश्री वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों ने इसी साल 20 मार्च 2025 को तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए थे, लेकिन अब यह एक्स-कपल एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में एक रियलिटी शो में धनश्री ने इशारों में यह कहकर सनसनी मचा दी कि शादी के सिर्फ दो महीने बाद ही उन्हें धोखा मिल गया था। अब इस पर चहल ने खुलकर अपना पक्ष रखा है।
रियलिटी शो में लगाए आरोप
दरअसल, धनश्री ने कुछ दिन पहले रियलिटी शो राइज एंड फॉल में इशारों-इशारों में चहल पर आरोप लगाया था। अभिनेत्री कुब्रा सैत ने धनश्री से पूछा था कि उन्हें कब एहसास हुआ कि उनकी शादी टूट रही है। इसके जवाब में धनश्री ने कहा था, ‘पहले साल, दूसरे महीने में उसे पकड़ लिया। इसके बार से ही धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल काफी सु्र्खियों में बने हुए हैं।
इंटरव्यू में चहल ने आरोपी पर तोड़ी चुप्पी
झांसी द्वारा लगाया गया आरोपों पर युजवेंद्र चहल ने इस पर हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, मैं एक खिलाड़ी हूं और धोखा नहीं देता। अगर किसी ने दो महीने में धोखा दिया होता, तो चार साल तक रिश्ता चलता क्या? मेरे लिए ये चैप्टर खत्म हो चुका है। मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका हूं और बाकी लोगों को भी ऐसा ही करना चाहिए।
चहल ने आगे कहा कि, हमारी शादी करीब साढ़े चार साल चली। अगर पहले ही धोखा मिल गया होता तो कौन इतना लंबा रिश्ता निभाता? कुछ लोग अभी भी अतीत में फंसे हुए हैं, शायद इसलिए कि उनका घर मेरे नाम से चलता है। लेकिन मुझे अब किसी बात से फर्क नहीं पड़ता।” मैं इस चैप्टर को भूल चुका हूं. कोई कुछ भी कहता है, और सोशल मीडिया पर चल जाता है। 100 बातें चलती हैं, लेकिन सच्चाई सिर्फ एक है। मेरे लिए चैप्टर बंद हो गया है। मैं उस बारे में दोबारा कभी बात नहीं करना चाहता।
W88 Sports News




