क्रिकेट

रोहित ने लिया कप्तानी से हटाने का बदला, सबके सामने कैमरे पर दे डाला बड़ा बयान, गंभीर भी सुनकर हो गए हैरान !

मुंबई में हुए सीएट अवॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत का श्रेय पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को दिया. उनका बयान गौतम गंभीर पर अप्रत्यक्ष वार माना जा रहा है और सोशल मीडिया पर छा गया।

भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. ये बयान रोहित ने मुंबई में हुए सीएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स कार्यक्रम में दिया जहां रोहित को चैंपियंस ट्रॉफी जीत के लिए सम्मानित किया गया लेकिन मंच पर पहुंचकर जो उन्होंने कहा, वो किसी साइलेंट एक्सप्लोजन से कम नहीं था. दरअसल सभी को उम्मीद थी कि रोहित टीम की हालिया सफलता का श्रेय कोच गौतम गंभीर को देंगे, क्योंकि टीम के मौजूदा हेड कोच वही हैं लेकिन रोहित ने सबको चौंकाते हुए कहा चैंपियंस ट्रॉफी जीत की नींव राहुल भाई (राहुल द्रविड़) के कार्यकाल में रखी गई थी, और उसी दिशा में चलकर हमने ट्रॉफी जीती. ये सुनकर वहां बैठे लोग तक भौचक्के रह गए और सोशल मीडिया पर ये बयान आग की तरह फैल गया.

गंभीर पर अप्रत्यक्ष वार मान रहे फैंस
अब ये बात किसी से छिपी नहीं है कि रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी छीनी जा चुकी है, और अब कमान युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल के पास है. ऐसे में क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स इस बयान को गंभीर पर अप्रत्यक्ष वार मान रहे हैं क्योंकि इस बयान में रोहित ने सीधे तौर पर गंभीर का नाम नहीं लिया, लेकिन क्रेडिट द्रविड़ को कहकर उन्होंने ये साफ कर दिया कि टीम की असली तैयारी और सफलता की जड़ें पहले की हैं न कि नए दौर की. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस लिख रहे हैं रोहित ने मैदान पर नहीं, मंच पर कप्तानी का बदला लिया.

टीमवर्क के दम पर भारत ने जीते टूर्नामेंट
दरअसल, रोहित और द्रविड़ की जोड़ी ने 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में हार के बाद टीम को दोबारा उठाया था. उसी प्लानिंग और टीमवर्क के दम पर भारत ने 2024 में टी-20 विश्व कप और फिर 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती. रोहित ने उसी जिक्र में कहा ये एक-दो साल का नहीं, कई सालों की मेहनत का नतीजा है. हमने सीखा कि ट्रॉफी जीतने के लिए हमें अपने प्लान पर डटे रहना होगा, चाहे वक्त कोई भी हो. इस दौरान कैमरे पर गंभीर का चेहरा भी दिखा, जो मुस्कुरा तो रहे थे लेकिन चेहरे की चकित शांति बहुत कुछ कह रही थी.

रोहित के बयान से फैंस हैरान
अब सवाल यही है कि क्या रोहित का ये बयान एक सोचा-समझा स्लेज था? क्या उन्होंने वनडे कप्तानी जाने का बदला मंच से लिया? क्योंकि इसके कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड चला #HitmanReplyToGambhir। फैंस कह रहे हैं, रोहित ने सीधा नहीं, लेकिन साफ-साफ संदेश दे दिया कप्तान कोई भी हो, टीम की नींव हिटमैन ने ही रखी थी. उधर, गंभीर की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया, लेकिन एक बात तय है रोहित शर्मा ने ट्रॉफी से ज्यादा तंज से वार किया है, और अब पूरा क्रिकेट जगत एक ही सवाल पूछ रहा है क्या यह बस बयान था… या कप्तानी की पुरानी चिंगारी का बदला?.

W88 Sports News