क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी का ऑस्ट्रेलिया में गुस्से का विस्फोट! आउट का फैसला बना विवाद का कारण?

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे दूसरे यूथ टेस्ट में वैभव सूर्यवंशी का आउट होना विवाद का कारण बना. अंपायर के फैसले से नाराज़ वैभव ने मैदान पर विरोध जताया. ओपनिंग से हटकर नंबर 3 पर भेजे जाने पर भी सवाल उठे।

भारतीय अंडर-19 टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन दूसरे यूथ टेस्ट की पहली पारी में उनका बल्ला खामोश रहा. वे केवल 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन आउट होने के बाद उनका गुस्सा मैदान पर छा गया. वैभव ने सीधे अंपायर से भिड़ गए और मैदान छोड़ने से पहले अपनी नाराजगी जाहिर की.

नंबर 3 पर बल्लेबाजी और धमाका
वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में ओपनिंग की जगह नंबर 3 पर भेजा गया. जैसे ही उन्होंने बल्लेबाजी शुरू की, गेंदबाजों पर हमला बोला. इस छोटे से सत्र में उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया. लेकिन 7वें ओवर में चार्ल्स लचमंड की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स ली यंग ने उनका कैच पकड़ लिया. अंपायर ने तुरंत उन्हें आउट करार दिया, जिससे वैभव के चेहरे पर नाराजगी साफ झलक रही थी.

आउट का फैसला और विवाद
वैभव सूर्यवंशी का दावा था कि गेंद उनके बल्ले की बजाय थाईपैड से लगी थी और वे आउट नहीं थे. हालांकि, अंपायर ने फैसला बदलने से इंकार कर दिया. आउट होने के बाद भी वैभव पिच के पास खड़े रहे और अंपायर से बहस करते नजर आए. नॉन स्ट्राइक पर खड़े साथी वेदांत त्रिवेदी ने भी अंपायर को कुछ कहते देखा गया, लेकिन अंपायर ने उंगली उठाकर निर्णय को अंतिम करार दिया.

मैनेजमेंट का फैसला बना सवाल
वैभव सूर्यवंशी आमतौर पर आउट होने के बाद शांतिपूर्ण ढंग से पवेलियन लौट जाते हैं. लेकिन इस बार उनका गुस्सा साफ नजर आया. सवाल उठ रहा है कि आखिर इंडिया अंडर-19 टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ओपनिंग से हटाकर नंबर 3 पर क्यों भेजा. पिछले एक साल से ओपनिंग पोजिशन पर धाकड़ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का यह बदलाव वैभव और टीम दोनों के लिए नुकसानदेह साबित हुआ.

टीम पर असर
वैभव के जल्दी आउट होने के बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई. खबर लिखे जाने तक टीम 84 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी. अब सबकी नजरें इस पर हैं कि क्या वैभव अपनी नाराजगी को काबू में रखकर अगली पारियों में फिर से धमाल मचा पाएंगे.

W88 Sports News