क्रिकेट

रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के साथ मैच से पहले टीम इंडिया को था जान का खतरा!

भारत और पाकिस्तान के बीच में मैच का पूरे विश्व का इंतजार रहता है। क्रिकेट फैंस के लिए इसकी एक खास वजह ये भी है कि आईसीसी इवेंट के अलावा भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना नहीं होता है। लेकिन अब आईसीसी टी-20 विश्वकप जीताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने इसे लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि टी-20 विश्वकप के दौरान टीम इंडिया को धमकी मिली थी।

पाकिस्तान के साथ मैच को लेकर रोहित शर्मा ने किया खुलासा

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी इवेट्स में ही मुकाबले खेले जाते हैं। अब भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। उनका एक बातचीत के दौरान बताया है कि टी20 वर्ल्ड कप-2024 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच को लेकर कहा कि टीम को बताया गया था कि खतरा है। ऐसे में टीम को भीड़ से दूर रहना था। टीम होटल में ही थी।

रोहित शर्मा ने आईसीसी टी-20 विश्वकप को लेकर जियोस्टार से बात करते हुए कहा कि “भारत और पाकिस्तान मैच से पहले, हमसे कहा गया था कि खतरा है। कुछ हो रहा था। मैच से दो दिन पहले तक हमें होटल से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। वहां से माहौल बनना शुरू हो गया था। हम अपन कमरे में ही खाना ऑर्डर कर रहे थे। होटल में इतनी भीड़ थी कि चलना मुश्किल था। फैंस, मीडिया हर कोई बाहर था। तब आपको पता चलता है कि ये सिर्फ मैच नहीं है, यहां कुछ अलग होने वाला है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर क्या बोले रोहित

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के साथ होने वाले मुकाबलों को लेकर कहा था कि अब उन्होंने इतने मैच पाक टीम के खिलाफ खेल लिए हैं कि उन्हें वो एनर्जी महसूस नहीं होती है। रोहित शर्मा ने कहा कि “मैंने कई भारत और पाकिस्तान मैच खेले, मैं अब गिनती भूल चुका है। लेकिन मैच से पहले की वो एनर्जी, वो एहसास। ये हमेशा से काफी कुछ अलग था। इसकी तुलना नहीं की जा सकती।” बता दें, आईसीसी टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद रिजवान भारत की मुसीबत बन गए थे। वो पाकिस्तान को जीत के करीब ले जा रहे थे। तभी कप्तान रोहित ने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी पर बुलाया। बुमराह ने रिजवान को आउट किया। इसी के साथ ही हार्दिक और अर्शदीप ने मिलकर टीम को जीत दिलाई थी।

एशिया कप 2025 में होगा भारत-पाक का मुकाबला

एशिया कप 2025 के आयोजन को लेकर संदेह किया जा रहा था। लेकिन हाल ही में सोनी स्पोर्ट्स ने एशिया कप 2025 का पोस्टर लॉन्च किया था। इस पोस्टर में सूर्यकुमार यादव के साथ ही श्रींलका और बांग्लादेश के कप्तान का चेहरा था। लेकिन पाकिस्तान के कप्तान का कोई जिक्र नहीं था। जिसपर विवाद भी हुआ था। पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान का बहिष्कार किया गया था। माना जा रहा था कि भारत की मेजबानी में होने वाला एशिया कप भी नहीं होगा। लेकिन अब पोस्टर सामने आया है। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।