
प्रो कबड्डी लीग में अब तक जीत हासिल नहीं कर सकी ये 4 टीम, एक टीम रही है RCB की तरह ही अनलकी
आईपीएल 2025 समाप्त हो चुका है, जहां पर इस बार आखिरकार 18 साल के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खिताब जीत लिया है। लेकिन यहां पर हम आपको प्रो कबड्डी लीग के बारे में बताने वाले हैं। अब तक प्रो कबड्डी लीग के कुल 11 सीजन खेले जा चुके हैं। लेकिन अब तक लीग की 4 टीमों को एक भी बार जीत नहीं मिली है।
किस टीम के पास हैं कितने रिकॉर्ड्स
प्रो कबड्डी लीग के अब तक कुल 11 सीजन खेले जा चुके हैं। जहां पर पटना पाइरेट्स सबसे ज्यादा ट्रॉफी अपने नाम की हैं। फिर जयपुर पिंक पैंथर्स ने 2, यू मुंबा, बंगाल वारियर्स, दबंग दिल्ली, पुनेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स ने एक एक बार जीत हासिल की है। लेकिन अभी भी 4 टीम ऐसी हैं जिन्होंने एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है।
तेलुगु टाइटंस
प्रो कबड्डी लीग में अभी तक तेलुगु टाइटंस अपने खाते में PKL खिताब नहीं जोड़ पाया है। इसका सबसे अच्छा प्रदर्शन सीजन 2 और 4 में आया, जब उसने प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन फाइनल में प्रवेश करने में असफल रही थी।
गुजरात जायंट्स
प्रो कबड्डी लीग में गुजरात जायंट्स को भी एक भी खिताब नहीं मिला है। बता दें, गुजरात जायंट्स को प्रो कबड्डी लीग के अपने पहले सीजन 5 में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स नाम दिया गया था, लेकिन अगले संस्करण में इसका नाम बदलकर गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स कर दिया गया। वे अपने पहले दो सीजन में उपविजेता रहे।अहमदाबाद स्थित यह फ्रेंचाइजी 8वें और 10वें संस्करण में फिर से प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन दोनों मौकों पर एलिमिनेटर में हार गई।
तमिल थलाइवास
प्रो कबड्डी लीग में तमिल थलाइवास ने भी एक भी खिताब नहीं जीता है। प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में अपनी शुरुआत सबसे निचले पायदान पर करने के बाद तमिल थलाइवाज ने बेहतर नतीजे दिए हैं, हालांकि लीग में अभी भी वे कमतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे सिर्फ एक बार नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर पाए हैं और वह भी PKL-9 में सेमीफाइनल में।
यूपी योद्धाज
प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धाज ने अपने सफर की शुरुआत सीजन 5 से की थी। प्रो कबड्डी लीग के सीजन 10 को छोड़ दिया जाए तो यूपी योद्धाज ने अब तक हर बार प्लेऑफ में प्रवेश किया, लेकिन अभी तक फाइनल में प्रवेश नहीं किया है। उन्हें एलिमिनेटर में तीन बार और सेमीफाइनल में दो बार के साथ ही सीजन छह में क्वालीफायर 2 में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब तक एक भी बार यूपी योद्धाज जीत हासिल नहीं कर सकी।




