क्रिकेट

ASIA CUP में शुभमन गिल को BCCI ने क्यों चुना, सामने आई पर्दे के पीछे की बात, पढ़ें एक क्लिक में

एशिया कप 2025 के लिए शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाना BCCI की भविष्य की कप्तानी रणनीति का हिस्सा है। शांत स्वभाव, तकनीक और अनुभव ने उन्हें यशस्वी पर बढ़त दिलाई। चयनकर्ता उन्हें टीम इंडिया का अगला नेता मानते हैं।

एशिया कप 2025 की टीम इंडिया का एलान होते ही क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी बहस शुभमन गिल बनाम यशस्वी जायसवाल को लेकर खत्म हो गई. दरअसल मंगलवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. इस लिस्ट में गिल को न सिर्फ शामिल किया गया बल्कि उन्हें उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई. टीम चयन के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि आखिर गिल ही क्यों? इसका जवाब अब साफ हो चुका है.

गिल को भविष्य का कप्तान बनाने की तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं की योजना है कि गिल को भविष्य का कप्तान तैयार किया जाए. गिल पहले से ही टेस्ट टीम के कप्तान हैं और सीमित ओवरों में भी भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुके हैं. उनकी तकनीक, मानसिक मजबूती और मैदान पर शांत स्वभाव ने उन्हें चयनकर्ताओं की पहली पसंद बना दिया. यशस्वी जायसवाल पिछले कुछ महीनों में शानदार फॉर्म में रहे हैं, लेकिन कप्तानी के लिए सिर्फ रन बनाना काफी नहीं होता. गिल का अनुभव और कप्तानी का विजन यहां काम आया. साथ ही, सूर्यकुमार यादव की उम्र भी इस फैसले में अहम फैक्टर बनी. 35 की उम्र में सूर्या को भविष्य का विकल्प मानना मुश्किल था, इसलिए 25 साल के गिल को उप-कप्तान बनाकर आगे की नींव रखी गई.

पहले ही कर चुके हैं कप्तानी का टेस्ट

गिल इससे पहले जिम्बाब्वे दौरे पर कप्तान बन चुके हैं और वहां टीम को जीत भी दिला चुके हैं. यही प्रदर्शन चयनकर्ताओं के लिए भरोसे का सबूत बना. इस फैसले से साफ है कि टीम इंडिया की अगली बागडोर धीरे-धीरे गिल के कंधों पर सौंपी जा रही है. फिलहाल वो उप-कप्तान हैं, लेकिन आने वाले समय में उन्हें स्थायी कप्तान बनते देखना अब महज वक्त की बात लग रही है. बड़ा सवाल ये है कि क्या एशिया कप 2025 गिल की कप्तानी की राह का पहला बड़ा पड़ाव साबित होगा?

W88 Sport News