
Asia Cup में सेलेक्शन होने के बाद रिंकू सिंह के फैंस को झटका, उम्मीदों पर फिरा पानी, बढ़ी टेंशन !
एशिया कप 2025 में चयन के बाद रिंकू सिंह की फ्लॉप पारी से फैंस निराश हैं। घरेलू पिचों पर स्पिन में फंसे रिंकू को अब एशिया कप में खुद को साबित करना होगा।
एशिया कप 2025 की टीम में जगह मिलने के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह से फैंस की उम्मीदें अब बढ़ गई है, लेकिन जैसे ही वो यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ मैदान पर उतरे, फैंस को बड़ा झटका लगा क्योंकि कप्तान रिंकू महज 19 गेंदों पर 23 रन बनाकर युवा गेंदबाज पर्व सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए. इस विकेट के साथ ही मेरठ मावेरिक्स की उम्मीदें ध्वस्त हो गईं और पूरी टीम 150 रन पर सिमट गई. नतीजा ये रहा मेरठ को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा.
स्पिन का जाल में फंसे रिंकू सिंह
हैरानी की बात ये रही कि रिंकू गेंद को पढ़ चुके थे, लेकिन बड़े शॉट के चक्कर में स्टंप उखड़वा बैठे. यही नजारा देखकर अब फैंस सवाल उठा रहे हैं कि अगर रिंकू घरेलू पिचों पर ही स्पिन में उलझ गए तो एशिया कप की धीमी पिचों पर टीम इंडिया के लिए क्या करेंगे? खासकर दुबई और अबू धाबी जैसे मैदान, जहां स्पिनर्स अक्सर हावी रहते हैं, वहां उनका ये प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन सकता है. रिंकू सिंह की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ फैंस कह रहे हैं अगर यही हाल रहा तो एशिया कप में टीम इंडिया की बैटिंग खतरे में पड़ सकती है. वहीं कुछ लोग मानते हैं कि रिंकू को वक्त चाहिए और बड़े मंच पर वह खुद को साबित करेंगे. लेकिन आलोचकों की राय साफ है घरेलू हीरो बनना आसान है, पर असली फिनिशर वही है जो दबाव की घड़ी में टीम को जीताए.
रिंकू पर दबाव, साबित करना होगा दम
फिलहाल मेरठ मावेरिक्स अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है, लेकिन कप्तान का फ्लॉप शो टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बनता जा रहा है. रिंकू को अब खुद को साबित करना होगा. ये उनके लिए सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि अग्नि परीक्षा है. एशिया कप में उन्हें दिखाना होगा कि वो सिर्फ यूपी या आईपीएल के स्टार नहीं बल्कि टीम इंडिया के भरोसेमंद फिनिशर भी हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रिंकू सिंह इस हार को सबक बनाकर एशिया कप में बल्ले से तूफान खड़ा करते हैं, या फिर फैंस की उम्मीदें भी उन्हीं स्टंप्स की तरह बिखर जाएंगी, जिन्हें पर्व सिंह ने उखाड़ फेंका.
W88 Sports News




