क्रिकेट

शादी टूटने के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस, स्मृति मंधाना का चेहरा बदला, हरमनप्रीत ने थामा हाथ, कही ‘दिल की बात’

शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना पहली बार पब्लिक इवेंट में दिखीं। उदासी साफ नजर आई, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत ने उन्हें संभाला। मंधाना ने कहा कि क्रिकेट ही उनका सबसे बड़ा सहारा है और वह नई जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं।

टीम इंडिया की स्टार बैटर स्मृति मंधाना शादी टूटने के बाद पहली बार किसी इवेंट में नज़र आईं. चेहरे पर गहरी खामोशी, थकान और उदासी साफ दिख रही थी. स्मृति की शादी म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल से 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन पिता के बीमार पड़ने के बाद तारीख टाली गई. इसके तुरंत बाद 7 दिसंबर को दोनों ने शादी कैंसिल करने का ऐलान कर सबको चौंका दिया. छह साल का रिश्ता अचानक खत्म होने से मंधाना मेंटली मुश्किल दौर से गुज़रीं, लेकिन अब वो धीरे-धीरे मैदान की ओर लौट रही हैं.

हरमनप्रीत कौर ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला
इवेंट में पहुंचते ही मंधाना की उदासी देखकर कप्तान हरमनप्रीत कौर खुद को रोक न सकीं और उन्हें गले लगा लिया. यह गले लगाना सिर्फ एक गेस्चर नहीं था, बल्कि एक टीममेट का भरोसा था कि निजी जिंदगी में कितना भी तूफान आए, टीम आपके साथ खड़ी है. हरमन का यह कदम सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना, जहां फैंस ने इसे टीम स्पिरिट का असली चेहरा बताया.

मंधाना ने कहा- क्रिकेट ही सबसे बड़ा सहारा
इवेंट में मंधाना ने पहली बार खुलकर अपनी भावनाओं पर बात की. उन्होंने कहा कि क्रिकेट उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है और जब वह बैट हाथ में लेकर मैदान में उतरती हैं, तो बाकी सारी परेशानियां पीछे छूट जाती हैं. उन्होंने कहा, जब आप इंडिया की जर्सी पहनते हैं, तो बस देश के लिए मैच जीतने की इच्छा रहती है. यही सोच फोकस बनाए रखती है. शादी टूटने के बाद आई यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी, लेकिन मंधाना की बातों से साफ था कि वह खुद को फिर से संभालने की कोशिश कर रही हैं.

टीम के अंदरूनी मतभेदों पर भी दिया जवाब
टीम इंडिया के अंदर मतभेदों की बात पर मंधाना ने साफ कहा कि यह किसी भी प्रोफेशनल टीम का हिस्सा होता है. उन्होंने कहा कि बहस और असहमति इस बात का संकेत हैं कि टीम मैच जीतने के प्रति पैशनेट है. बिना चर्चा के टीम आगे नहीं बढ़ सकती. इसी फोकस के साथ अब वह नई जिम्मेदारी निभाने जा रही हैं क्योंकि मंधाना को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में उपकप्तान बनाया गया है. पर्सनल लाइफ के तूफानों के बीच क्रिकेट फिर से उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ा है.

W88 Sports News