
डेथ ओवर्स के किंग कौन? बुमराह-अर्शदीप नहीं, इन अंडरडॉग्स ने रचा नया इतिहास!
टी20 इंटरनेशनल में डेथ ओवर्स के टॉप विकेट टेकर लिस्ट में बुमराह और अर्शदीप जगह नहीं बना सके। हॉन्ग कॉन्ग, बहरीन, कनाडा और युगांडा के गेंदबाजों ने इतिहास रचते हुए दुनिया को चौंका दिया।
टी20 क्रिकेट में आखिरी चार ओवर्स यानी डेथ ओवर्स को हमेशा गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी परीक्षा माना जाता है. यही वो वक्त होता है जब बल्लेबाज खुलकर रन बरसाने की कोशिश करते हैं और अक्सर मैच का नतीजा यहीं तय होता है. ऐसे में कसी हुई गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों की अहमियत बढ़ जाती है.
टॉप-5 में नहीं बुमराह और अर्शदीप
आश्चर्यजनक बात यह है कि साल 2024 से टी20 इंटरनेशनल में डेथ ओवर्स के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में ना जसप्रीत बुमराह का नाम है और ना ही अर्शदीप सिंह का. बुमराह वर्ल्ड कप 2024 के बाद लंबे समय तक टी20 से बाहर रहे और अर्शदीप ने इस दौरान केवल 18 विकेट झटके.
एशिया के नए सितारे
हॉन्ग कॉन्ग के तेज गेंदबाज एहसान खान इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने 24 पारियों में 6.06 की इकोनॉमी से 23 विकेट झटके. वहीं बहरीन के अली दाऊद 23 पारियों में 22 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं. बांग्लादेश के तस्कीन अहमद ने भी 21 पारियों में 21 विकेट लेकर अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है.
एसोसिएट देशों का दबदबा
कनाडा के कलीम सना ने 17 पारियों में 6.07 की शानदार इकोनॉमी से 21 विकेट चटकाए, जबकि युगांडा के कॉस्मास क्येवुता ने 14 पारियों में 21 विकेट लेकर टॉप-5 में जगह बनाई. यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि अब छोटे क्रिकेटिंग देशों के खिलाड़ी भी बड़े खिलाड़ियों को टक्कर दे रहे हैं.
भारत-पाकिस्तान भिड़ंत पर सबकी नजर
भारतीय टीम फिलहाल एशिया कप में दमदार फॉर्म में है. यूएई को 9 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया अब ग्रुप-ए के अगले मुकाबले में 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के पास इस हाई-वोल्टेज मैच में खुद को डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट साबित करने का सुनहरा मौका होगा.
W88 Sports News




