
ओवल टेस्ट के बीच भारत लौट रहा टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, खुद BCCI ने दी जानकारी
केनिंग्टन ओवल में भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड टीम के बीच में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। जहां पर टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच में रोमांचक मैच खेला जा रहा है। लेकिन अब ओवल टेस्ट के बीच में ही भारतीय टीम का एक स्टार बल्लेबाज टीम को छोड़कर वापस भारत लौटा है।
ओवल टेस्ट के बीच भारत लौटा ये खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड टीम के बीच में जारी ओवल टेस्ट के बीच में टीम इंडिया का स्टार प्लेयर भारत लौट रहा है। खुद बीसीसीआई ने इसकी ऑफिशियल जानकारी दी है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, भारतीय टीम की गेंदबाजी की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह हैं। पांचवें टेस्ट मैच के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। मुकाबले के दूसरे दिन से पहले बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि टीम के एक स्टार खिलाड़ी को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। इस खिलाड़ी को ओवल टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में भी शामिल नहीं किया गया था।
वर्कलोड को लेकर किया गया है फैसला
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का वापसी का फैसला उनके वर्कलोड को लेकर किया गया है। बीसीसीआई ने बुमराह को रिलीज करने का फैसला किया है। बुमराह ने इस सीरीज में कुल तीन टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। जहां पर खिलाड़ी ने 14 विकेट झटके और भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ बने रहे। लेकिन मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में उनकी गेंदबाजी की रफ्तार में कमी देखी गई, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम देने की सलाह दी थी।
कैसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। सीरीज से पहले ही तय था कि बुमराह सिर्फ तीन मैच ही खेलेंगे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अतिरिक्त प्रेशर की वजह से उन्हें इंजरी हो गई थी। ओवल टेस्ट में उनकी जगह तेज गेंदबाज आकाश दीप को मौका दिया गया है, जो चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं।
बुमराह ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी में कुल तीन मैच हेडिंग्ले, लॉर्ड्स और मैनचेस्टर टेस्ट खेला है। जहां उनकी सटीक यॉर्कर और स्विंग ने बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कीं। हालांकि, मैनचेस्टर टेस्ट में भले ही उन्होंने 33 ओवर फेंककर केवल दो विकेट लिए, लेकिन उनकी मौजूदगी ने भारतीय गेंदबाजी को मजबूती दी। जहां मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था।




