
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने गौतम गंभीर को टीम से निकालने की बात कहकर गिना डाली खामियां
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर द्वारा ओवल के मैदान पर पिच क्यूरेटर से हुई बहस चर्चा में है। सिर्फ ये ही नहीं, गौतम गंभीर को अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने धमकी भी दे दी है। उन्होंने ये तक कह दिया है गौतम गंभीर को टीम से बाहर निकाल दिया जाएगा। कौन है ये दिग्गज, क्या है पूरा बयान? जानिए..
गौतम गंभीर को लेकर पूर्व इंग्लिश कैप्टन ने कही ये बात
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इस समय सुर्खियों में हैं। वो टीम के लिए ओवल के पिच क्यूरेटर से भी भिड़ चुके हैं। लेकिन अब भारतीय हेड कोच को डर दिखाने की कोशिश हो रही है, जोकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन ने की है। माइक एथर्टन ने ओवल टेस्ट के दौरान कहा कि गौतम गंभीर बतौर कोच लगातार दो टेस्ट सीरीज हार चुके हैं और अब अगर इंग्लैंड में भी हार गए तो वो मुसीबत में जरूर पड़ेंगे।
माइक एथर्टन ने कहा कि ‘टीम इंडिया लगातार दो टेस्ट सीरीज हार गई है। वो घर पर न्यूजीलैंड से 0-3 से हार गए। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत 1-3 से हार गया, बिल्कुल गौतम गंभीर पर दबाव होगा। भारत के पास बहुत सारे विकल्प हैं, उनकी जनसंख्या काफी ज्यादा है। जो कि उनकी ताकत है। वो ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करेंगे। वो हर मैच को जीतने की उममीद करते हैं। अगर लगातार तीन टेस्ट सीरीज हार गए तो गंभीर के लिए समस्या खड़ी हो जाएगी।’
2027 तक है गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट
इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन ने गौतम गंभीर की कोचिंग में टेस्ट सीरीज की हार पर बात की है। हालांकि, इस दौरान वो उनकी कोचिंग में टीम इंडिया द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को गिनना भूल गए। भारतीय टीम 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। साथ ही गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 वर्ल्ड कप तक है।




