
लॉर्ड्स में हार के ये 5 खिलाड़ी हैं जिम्मेदार, वर्ना सीरीज में टीम इंडिया का होता दबदबा
भारतीय टीम को लॉर्ड्स के मैदान पर 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने 192 के स्कोर पर टीम इंडिया को रोक दिया था। लेकिन इंडियन बैटिंग लाइनअप इस स्कोर को हासिल करने में भी नाकाम रही। पूरी बैटिंग लाइनअप एक के बाद एक करके पवेलियन लौट गया। जिसके बाद अब इंग्लैंड टीम सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है। भारतीय टीम की हार के 5 जिम्मेदार खिलाड़ी रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से लॉर्ड्स में अच्छी शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन पहली पारी में 13 रनों पर आउट होने के बाद वो दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। हैरान करने वाली बात ये रही कि जोफ्रा आर्चर ने ही उन्हें आउट किया है। जिसके चलते टीम को शुरुआत में ही संभलना पड़ा।
करुण नायर
भारतीय टीम में कमबैक कर रहे करुण नायर को कप्तान शुभमन गिल ने लगातार तीनों मैचों में मौका दिया है। लेकिन इसके बाद भी वो एक भी मैच में बल्लेबाजी नहीं कर सके हैं। लॉर्ड्स में खिलाड़ी ने पहली पारी में 40 रन बना लिए थे। दूसरी पारी में 33 गेंदों का सामना करने के बाद भी वो 13 रन पर आउट हो गए और अपना विकेट नहीं बचा सके। इसके चलते भारतीय टीम पर दबाव बना है।
आकाश दीप
लॉर्ड्स टेस्ट में आकाश दीप के बाद के पास हीरो बनने का मौका था। लेकिन वो टीम के लिए परेशानी की सबब बन गए। पहली पारी में उन्होंने 92 रन खर्च कर दिए हैं। वहीं, दूसरी पारी में वो सिर्फ एक रन पर ही आउट हो गए। खिलाड़ी को दोनों पारियों में सिर्फ एक ही विकेट मिला है। जिसके चलते वो टीम इंडिया की लॉर्ड्स में हार की एक बड़ी वजह बन गए हैं।
शुभमन गिल
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल लीड्स और एजबेस्टन के मैदान पर विरोधी टीम के गेंदबाजों पर खूब हावी रहे हैं। लेकिन वो लॉर्ड्स के मैदान पर बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। पहली पारी में 16 रन और दूसरी पारी में 9 रन पर आउट हो गए। जिसके चलते टीम पर दबाव पड़ा है। शुभमन गिल ने मैच में रन बनाने के साथ ही एक छोर संभालने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके हैं।
मोहम्मद सिराज
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी लॉर्ड्स में निराश किया है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मैच में दूसरे सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज रहे। उन्होंने 116 रन खर्च किए और कुल चार विकेट चटकाए। सिराज ने पहली पारी में विकेटकीपर जेमी स्मिथ और पेसर कार्से का शिकार किया। उन्होंने दूसरी पारी में बेन डकेट और ओली पोप को अपने जाल में फंसाया। लेकिन उनके रन लुटाने की वजह से वो टीम के हार की गुनहगार बन गए हैं।




