
Kohli की ‘विराट’ तैयारी, Australia के खिलाफ भरी हुंकार, वनडे सीरीज में क्या दिखेगा धमाल ?
विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट पर फोकस करते हुए ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनकी ट्रेनिंग पोस्ट ने फैंस की उम्मीदें बढ़ाई हैं। यह सीरीज उनके करियर की बड़ी वापसी साबित हो सकती है।
भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित नामों में शुमार विराट कोहली इन दिनों अपने करियर की नई पारी की तैयारी में जुट गए हैं. टी-20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उन्होंने साफ कर दिया है कि अब उनका ध्यान पूरी तरह से वनडे फॉर्मेट पर होगा. अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज स्थगित हो जाने के बाद अब उनका अगला बड़ा चैलेंज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज है. क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि ये सीरीज उनके करियर के लिए करो या मरो जैसी हो सकती है.
एक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस में हलचल
लेकिन उससे पहले कोहली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इनडोर नेट सेशन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसने फैन्स की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. तस्वीर में वो गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच नईम अमीन के साथ पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट पर लिखा है कि हिट में मदद करने के लिए धन्यवाद, भाई… आपको देखकर हमेशा अच्छा लगता है. कोहली के इस निजी ट्रेनिंग सेशन की झलक देखते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. एक फैन पेज ने उनकी ये तस्वीर रीपोस्ट करते हुए साफ संकेत दिया कि किंग कोहली ऑस्ट्रेलियाई वनडे सीरीज के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. दिलचस्प बात ये रही कि इस पोस्ट को खुद कोहली ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से लाइक भी किया, जिसे फैन्स ने उनके आत्मविश्वास और बेकरारी का सबूत माना.
आस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘विराट’ वापसी
जानकारी के लिए बता दें कोहली ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था, जिसके बाद से वो मैदान से दूर थे. अब उनकी ये गहन तैयारी इस ओर इशारा करती है कि वो वापसी के लिए न सिर्फ शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी पूरी तरह तैयार हैं. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ये सीरीज कोहली के अनुभव, फिटनेस और फॉर्म की बड़ी परीक्षा होगी. वहीं, उनके लाखों, करोड़ों चाहने वालों को उम्मीद है कि ये सीरीज उनके करियर की एक और विराट वापसी का गवाह बनेगी. अब देखना होगा कि अक्टूबर में कोहली की वापसी कितनी शानदार होती है.
W88 Sports News




