
Sachin Tendulkar के घर गूंजी शहनाई, बेटे Arjun ने रचाई सगाई, जानें कौन हैं अर्जुन की दुल्हनियां ?
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी बचपन की दोस्त सानिया चंडोक से सगाई कर ली। सानिया एक सफल बिजनेसवुमन हैं। सगाई समारोह निजी रखा गया, और फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर से इस वक्त एक बड़ी और चौंकाने वाली खुशखबरी सामने आई है. मैदान पर गेंद और बल्ले से विरोधियों को चित करने वाले उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जिंदगी के खेल में भी शानदार स्ट्रोक खेल दिया है. अर्जुन ने अपनी बचपन की दोस्त सानिया चंडोक के साथ सगाई कर ली है. जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया है, क्योंकि किसी को अंदाजा भी नहीं था उससे भी बड़ी खुशखबरी अचानक सचिन तेंदुलकर के परिवार से आई है.
देश-विदेश में फैला है बिजनेस कारोबार
खबरों के मुताबिक, सानिया कोई आम लड़की नहीं, बल्कि मुंबई के नामी कारोबारी रवि घई की पोती हैं. घई परिवार का नाम देश के आतिथ्य और खाद्य उद्योग में बड़े सम्मान से लिया जाता है. उनका बिजनेस साम्राज्य इंटरकॉन्टिनेंटल होटल से लेकर देश-विदेश में मशहूर ब्रुकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड तक फैला हुआ है. यही नहीं, सानिया खुद भी एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन हैं. भारतीय कॉर्पोरेट रिकॉर्ड के मुताबिक, वो मुंबई स्थित Mr. Paws Pet Spa & Store LLP में डायरेक्टर और नामित पार्टनर हैं.
करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त हुए शामिल
बता दें सगाई का आयोजन बेहद प्राइवेट रखा गया. इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त मौजूद थे. किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि बचपन की ये दोस्ती इतनी खूबसूरत मंजिल तक पहुंचने वाली है. हालांकि अर्जुन और सानिया को कई बार साथ देखा गया था, लेकिन उनके रिश्ते को लेकर कभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था.
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे ढेरों शुभकामनाएं
25 साल के अर्जुन तेंदुलकर, जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर के रूप में क्रिकेट जगत में अपना नाम बना रहे हैं, अब मैदान के बाहर भी जीवन का सबसे अहम छक्का लगा चुके हैं. उनके क्रिकेट करियर के साथ अब फैन्स की निगाहें उनकी शादी की तैयारियों पर भी टिकी हैं. अब देखना ये होगा कि मास्टर ब्लास्टर के बेटे का ये नया इनिंग कब शादी के रूप में पूरी दुनिया के सामने आएगा. फिलहाल क्रिकेट फैन्स और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर अर्जुन और सानिया को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं, और इंतजार कर रहे हैं उस दिन का, जब ये दोनों जिंदगी के सात फेरे लेकर एक नई पारी की शुरुआत करेंगे.
W88 Sports News




