
इंडियन विमेंस हॉकी टीम चीन से हारी, टीम को मिली लगातार 7वीं हार
इंडियन विमेंस हॉकी टीम एक बार फिर से अपने निराशाजनक परफॉर्मेंस की वजह से सुर्खियों में है। एफआईएच प्रो लीग में टीम का हार सामना करना पड़ा है। ये महिला हॉकी टीम की लगातार 7वीं हार है। इस वजह से टीम टूर्नामेंट से बाहर होने वाली है।
महिला हॉकी टीम को मिली लगातार 7वीं हार
भारतीय महिला हॉकी टीम की फ्लॉप प्रदर्शन जारी है। एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में चीन से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है, जोकि भारतीय महिला टीम की लगातार सातवीं हार है। फ्लॉप परफॉर्मेंस के बाद भी महिला टीम टूर्नामेंट के शीर्ष स्तर से बाहर होने की कगार पर है। इस हार के बाद भारत 15 मैचों में 10 अंकों के साथ नौ-टीमों की तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। इंग्लैंड 14 मैचों में 11 अंकों के साथ भारत से एक पायदान ऊपर है।
दो पेनल्टी कॉर्नर भारतीय खिलाड़ी ने किए जाया
मैच की बात करें, तो चीन के लिए चेन यांग (21वें मिनट) और झांग यिंग (26वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किए। वहीं,आनहुल यू (45वें मिनट) ने मैदानी गोल कर भारत के खिलाफ चीन को यादगार जीत दिलाई। भारतीय महिला टीम ने मुकाबले में अच्छी शुरुआत की और पहले क्वार्टर में चीन के सर्किल में पहुंच कर कड़ी टक्कर दी। बलजीत कौर के पास तीसरे मिनट में मैच का पहला गोल करने का मौका था। लेकिन उनका शॉट गोल-पोस्ट से बाहर चला गया।
इसके एक मिनट बाद भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दीपिका ने दोनों मौकों को जाया कर दिया। जोकि भारतीय टीम की हार का एक प्रमुख कारण बना। भारतीय टीम की महिला गोलकीपर सविता ने इसके बाद कुछ शानदार बचाव किए, जिसमें 13वें मिनट में गुओटिंग हाओ के रिवर्स हिट को रोकना भी शामिल था। पहले क्वार्टर के कुछ सेकेंड शेष रहते चीन को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वे पुश को रोक नहीं पाए।
एक बार फिर से होगा चीन से मुकाबला
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी परफॉर्मेस से फैंस को निराश किया है। चीन के खिलाफ ये टीम इंडिया की 7वीं हार थी। हालांकि, महिला टीम के पास चीन से बदला लेने का मौका भी है। रविवार को एक बार फिर से भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला चीन से होने वाला है।




