
भारत को मिले ओलंपिक 2026 की मेजबानी, हुई मीटिंग, कमेटी बोली ओलंपिक आयोजक देशों से प्राप्त करेंगे अनुभव
भारत द्वारा ओलंपिक 2036 की मेजबानी की इच्छा जाहिर की गई है। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी ने इसी मुद्दे को लेकर बैठक की। भारत को ओलंपिक 2036 की मेजबानी मिले, इसके लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। इस पर इस बैठक में बात हुई है।
ओलंपिक की मेजबानी के लिए हुई बैठक
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी की मौजूदगी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने लुसाने में इंटरनेशनल ओलंपिक समिति के अधिकारियों के साथ जुलाई की शुरुआत में ही मुलाकात की है। इस मीटिंग का मकसद भारत में भविष्य में ओलंपिक मेजबानी के अवसर पर चर्चा करना था। मालूम हो कि भारत भविष्य में ओलंपिक की मेजबानी करने के इच्छुक है और उसने इसके लिए कदम भी आगे बढ़ाए हैं।
आईओसी की नई अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने कहा था कि मेजबान चयन की पूरी प्रक्रिया रोक दी गई है और भावी मेजबान के लिए उचित समय तय करने के लिए एक कार्य समूह का गठन किया जा रहा है। लेकिन फिर भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है। उन्होंने हालांकि, साफ किया है कि भारत से आए अधिकारी साल 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की इच्छा जाहिर कर रहे थे।
मेजबानी से मिलेगी खेलों को नई ऊर्जा
जैसा कि हम जानते हैं कि पिछले एक दशक में भारत में खेलों को लेकर लोगों की मानसिकता में काफी बदलाव आया है। अब भारत सरकार ओलंपिक के जरिए एक बार फिर से देश में खेलों को लेकर नई ऊर्जा भरना चाहती है। केंद्रीय खेल मंत्रालय और गुजरात सरकार के सीनियर अधिकारी शामिल थे। जानकारी देते हुए बताया गया कि इस महत्वपूर्ण मुलाकात का उद्देश्य भारत में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के भविष्य के संस्करण की मेजबानी के अवसर और व्यवहार्यता का पता लगाना था। चर्चाओं ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को अहमदाबाद में भविष्य के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
ओलंपिक की मेजबानी करने वाले देशों से सीखने की कही बात
इस मीटिंग के बात ये भी कहा गया है कि ओलंपिक 2036 की मेजबानी से पहले होने वाले ओलंपिक से अनुभव प्राप्त किया जाएगा। कमेटी ने बताया है कि भविष्य के प्रस्तावों पर आगे बढ़ने से पहले कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों को लगा कि पहले से तय किए गए भावी मेजबानों लॉस एंजिलिस (2028 ग्रीष्मकालीन खेल), ब्रिस्बेन (2032 ग्रीष्मकालीन खेल), फ्रेंच आल्प्स (2030 शीतकालीन खेल) के अनुभव प्राप्त किया जाएगा।




