
विबंलडन में शुरुआत में हुई उलटफेर, तीसरी वरीय जेसिका पेगुला पहले दौर में हुईं हार की शिकार
विंबलडन की शुरुआत हो चुकी है। इस बार टूर्नामेंट में शुरुआत से ही उलटफेर का सिलसिला शुरू हो चुका है। सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोगों में विंबलडन का क्रेज देखने को मिल रहा है। शुरुआत में ही बेहद रोमांच देखने को मिला है। तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के पहले दौर में उलटफेर का शिकार हो गईं और उन्हें 116वीं रैंकिंग की एलिसाबेटा कोकियारेटा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
जेसिका पेगुला को मिली हार
तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के पहले दौर में उलटफेर का शिकार हो गईं और उन्हें 116वीं रैंकिंग की एलिसाबेटा कोकियारेटा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। कोकियारेटा ने अमेरिका की पेगुला को 6-2, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। पेगुला पिछले पांच साल में किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के पहले दौर में बाहर हुई हैं।
साल 2020 में भी हुईं थी बाहर
पेगुला इससे पहले इससे पहले 2020 में फ्रेंच ओपन के पहले दौर से बाहर हुई थीं। पेगुला इस टूर्नामेंट से पहले बैड होम्बर्ग ओपन की चैंपियन बन कर पहुंची थीं। उन्होंने जर्मनी में घसियाले कोर्ट के इस टूर्नामेंट के फाइनल में इगा स्विएतेक को सीधे सेटों में हराया था। हाल के महीनों में रैंकिंग में गिरावट झेलने वाली इटली की 24 साल की कोकियारेटो ने मैच के बाद कोर्ट पर दिए साक्षात्कार में कहा, मैंने खुद से कहा था कि हार और जीत के बारे में सोचे बिना आक्रामक रुख अपनाएं रखो।
विंबलडन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची जेसिका
दो साल पहले विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पेगुला पहुंची थी। इस मुकाबले में केवल पांच विनर्स लगाए और 24 असहज गलतियां कीं। वो इससे पहले ऑल इंग्लैंड क्लब में सिर्फ एक 2019 में अपने पदार्पण वर्ष में बार शुरुआती दौर से बाहर हुई हैं। पेगुला इस साल पांच एकल फाइनल खेल चुकी हैं और वह इस मामले शीर्ष रैंकिंग वाली आर्यना सबलेंका से पीछे है। सबालेंका ने सात फाइनल मैच खेले हैं।




