
WWE 2025: रिंग के बादशाहों की कमाई का खेल, जानें कौन है सबसे अमीर सुपरस्टार?
WWE सुपरस्टार्स की कमाई का ग्राफ 2025 में तेजी से बढ़ा है। जॉन सीना $80 मिलियन नेट वर्थ के साथ सबसे अमीर हैं, वहीं रोमन रेंस, कोडी रोड्स, लिव मॉर्गन और रिया रिप्ले भी मोटी रकम कमा रहे हैं।
WWE के आइकॉनिक सुपरस्टार जॉन सीना 2025 में लगभग $80 मिलियन की नेट वर्थ के साथ टॉप पर हैं. पिछले दो दशकों से रेसलिंग की दुनिया में धमाल मचाने वाले सीना अब अपने फेयरवेल टूर पर हैं और SummerSlam 2025 में उनके अंतिम बड़े मुकाबले की चर्चा जोरों पर है. WWE के कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ-साथ उन्होंने फिल्मी दुनिया, ब्रांड एंडोर्समेंट (Capri Sun, Gillette, Honda) और मर्चेंडाइज से भी जबरदस्त कमाई की है. नेट वर्थ के मामले में वे सिर्फ द रॉक से पीछे हैं.
रोमन रेंस: ट्राइबल चीफ की जबरदस्त ब्रैंड वैल्यू
‘द ट्राइबल चीफ’ रोमन रेंस 2025 की शुरुआत तक $14 मिलियन की अनुमानित नेट वर्थ के साथ टॉप स्टार्स में बने हुए हैं. WWE उन्हें सालाना करीब $5 मिलियन देता है, वहीं उनकी ब्रांड डील्स (Nike, C4 Energy, WWE 2K25) और मर्चेंडाइज भी मोटी कमाई का जरिया हैं. उनके पास Range Rover और Mercedes जैसी लग्ज़री कारों का बेहतरीन कलेक्शन है.
कोडी रोड्स: विरासत के साथ कमाई में भी दमदार
डस्टी रोड्स के बेटे कोडी रोड्स की पहचान WWE के नए पोस्टर ब्वॉय के रूप में बन चुकी है. उनकी नेट वर्थ लगभग $8 मिलियन है और उन्हें कंपनी से $3 मिलियन सालाना मिलते हैं. रेसलिंग में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और मर्चेंडाइज से उनकी आय में भी इज़ाफा हुआ है.
लिव मॉर्गन: महिला डिवीजन की चमकदार स्टार
लिव मॉर्गन ने WWE की महिला डिवीजन में खुद को $3 मिलियन की नेट वर्थ के साथ स्थापित कर लिया है. उन्हें WWE से $600,000 सालाना मिलते हैं और मर्चेंडाइज बिक्री से भी अच्छी कमाई होती है. उनकी बढ़ती फैन फॉलोइंग ने ब्रांड्स को भी आकर्षित किया है.
रिया रिप्ले: ऑस्ट्रेलियाई सनसनी की दमदार मौजूदगी
महिला रेसलिंग की नई ताकत रिया रिप्ले की अनुमानित नेट वर्थ 2025 तक $1 से $3 मिलियन के बीच है. उन्हें WWE से $250,000 सालाना मिलते हैं और C4 Energy, WWE 2K25 जैसे ब्रांड्स से उनकी एंडोर्समेंट डील्स ने उनकी कमाई को बढ़ाया है.
WWE सुपरस्टार्स न केवल रिंग में, बल्कि करोड़ों की कमाई में भी बाज़ी मारते हैं. 2025 में उनकी बढ़ती लोकप्रियता, ब्रांड वैल्यू और एक्टिंग करियर उन्हें नए मुकाम तक पहुंचा रहे हैं.




