
24 साल की इगा स्वियातेक ने सिंगल विंबलडन किया अपने नाम, रच दिया शानदार रिकॉर्ड
विंबलडन 2025 में महिला एकल फाइनल को इगा स्वियातेक ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अमांडा अनिसिमोवा को हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब अपने नाम कर लिया है। महिला खिलाड़ी ने सीधे सेटों में मैच जीत लिया है। साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है।
विंबलडन 2025 में इगा स्वियातेक ने जीता पहला खिताब
सिर्फ 24 साल की इगा स्वियातेक ने विंबलडन 2025 महिला एकल फाइनल को अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अमांडा अनिसिमोवा को हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कुल 57 मिनट में 6-0, 6-0 से सीधे सेटों में मैच जीत लिया है। जिसके बाद उन्होंने इतिहास भी रच दिया है।
इगा स्वियातेक ने रच दिए कई रिकॉर्ड
विंबलडन सिंगल्स को जीतकर इगा स्वियातेक ने इतिहास भी अपने नाम कर लिया है। साल 1911 के बाद पहली महिला और पहली व्यक्ति बनीं, जिन्होंने विंबलडन फाइनल में एक भी गेम गंवाए बिना डबल बैगल जीत हासिल की। ये उनकी इस ऐतिहासिक जीत में बनाया गया एकमात्र रिकॉर्ड नहीं था। इगा स्वियातेक ने विंबलडन 2025 के सेमीफाइनल में भी शानदार जीत हासिल की थी, जहां पर उन्होंने बेलिंडा बेंचिच को 6-2, 6-0 से हराया था।
उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में मिलाकर कुल दो मैच गवाएं हैं। ये किसी महिला के जरिए ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल और फाइनल में गंवाए गए सबसे कम गेम का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड महान खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा के नाम था, जिन्होंने 1983 के विंबलडन में 5 गेम गंवाए थे। इगा स्वियातेक की इस बड़ी जीत ने उनके ग्रैंड स्लैम में 100वां मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। वो फाइनल में अपनी 100वीं ग्रैंड स्लैम जीत हासिल करने वाली पहली महिला बनीं। ऐसा करने वाली वो दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं, इससे पहले एंडी मरे ने 2012 के यूएस ओपन में यह उपलब्धि अपने नाम की है।
जीत के बाद उन्होंने कहा कि वो अब ग्रास कोर्ट पर खेलने का मजा लेना चाहती थीं, क्योंकि उन्हें नहीं पता कि यह फिर कभी होगा या नहीं। उन्होंने बताया कि आज मैं बस सेंटर कोर्ट पर समय का आनंद लेना चाहती थी और घास पर अच्छा खेलने के आखिरी पलों को जीना चाहती थी, क्योंकि कौन जानता है कि यह फिर होगा या नहीं। मैंने बस इस पर ध्यान दिया और मुझे बहुत मजा आया। मुझे अभी भी लगता था कि मैं अभी भी अंडरडॉग हूं, और मैं हर पल को जी लेना चाहती थी।




