
जैनिक सिनर बने विंबलडन चैंपियन, अल्काराज को हराकर जीता खिताब, लिया फ्रैंच ओपेन का बदला
पिछली दो बार के चैंपियन खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज को हराकर जैनिक सिनर ने विंबलडन 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार देर रात हुए फाइनल मुकाबले में कार्लोस अल्कारेज को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर को जीत मिली। इस जीत के साथ ही सिनर से कार्लोस अल्कारेज से फ्रेंच ओपेन में हार का हिसाब भी बराबर किया।
कार्लोस अल्कारेज को हराकर जैनिक सिनर बने चैंपियन
विंबलडन 2025 में दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने फाइनल मुकाबले में कार्लोस अल्कारेज को मात दी। 3 घंटे और 4 मिनट तक चले इस खिताबी मुकाबले में इटैलियन खिलाड़ी सिनर ने 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से स्पेन के अल्कारेज को हराया। मैच की बात करें, तो कार्लोस अल्कारेज ने पहला सेट 6-4 से जीतकर सिनर पर बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद के लगातार तीन सेट सिनर ने जीतकर स्पेनिश खिलाड़ी को मात दी।
इसी के साथ ही उन्होंने फ्रेंच ओपन फाइनल की हार का भी खिलाड़ी से बदला लिया। विंबलडन की इस हार से पहले कार्लोस अल्कारेज ने 24 मैचों की जीत का सिलसिला जारी रखा था। बताते चलें, इटैलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और क्वींस क्लब चैम्पियनशिप में अल्काराज ने खिताबी जीत हासिल की थी। इस सिलसिले को खिलाड़ी ने विम्बलडन सेमीफाइनल तक जारी रखा। लेकिन फाइनल मैच में उन्हें सिनर के हाथों निराशा झेलनी पड़ी।
सच हुई सौ सुनार की एक लोहार वाली कहावत
विंबलडन के फाइनल में दोनों चैंपियन खिलाड़ियों की बीच की भिड़त में फैंस अल्काराज के साथ ही थे। इसका अहम कारण था कि जैनिक सिनर और अल्कारेज के खिलाफ फाइनल से पहले 5 मुकाबलों में आमने-सामने आए हैं, जहां सिनर को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन सिनर को अल्कारेज के खिलाफ छह मैचों में अपनी पहली जीत ग्रैंड स्लैम फाइनल मिली।
मैच में सिनर ने दमदार शुरुआत की, शुरुआती ब्रेक के साथ 3-2 की बढ़त बना ली और अल्कारेज की सर्विस पर प्रेशर बनाया। लेकिन स्पेनिश खिलाड़ी ने तेजी से वापसी की, ब्रेक बैक किया और बाकी सेट पर अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने सिनर की 13 अनफोर्स्ड गलतियों का फायदा उठाते हुए और खुद 11 विनर लगाते हुए, सिर्फ 44 मिनट में पहला सेट अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद अल्काराज और उनके फैंस का दिल टूट गया, तो सिनर ने खिताब अपने नाम कर लिया।




