टेनिस

टेलर फ्रिट्ज को हराकर विंबलडन फाइनल में लगातार तीसरी बार पहुंचे कार्लोस अल्काराज

विंबलडन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। एक बार फिर से पुरुष एकल फाइनल में कार्लोस अल्काराज ने अपनी जगह बना ली है। वो दो बार पहले भी ये खिताब अपने नाम कर चुके हैं। अब तीसरी बार फिर से कार्लोस अल्काराज ने एकल फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। जिसके बाद वो एक बार फिर से फाइनल में खिताब की दावेदारी पेश कर रहे हैं।

कार्लोस अल्काराज ने फाइनल में पक्की ने अपनी जगह

विंबलडन 2025 में कार्लोस अल्काराज ने एक बार फिर से फाइनल में अपनी जगह बनाई है। दूसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज ने पांचवीं सीड अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को शुक्रवार को चार सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराकर लगातार तीसरी बार विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया। दो बार के विनर टीम कार्लोस अल्काराज ने अमेरिकी टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6(6) से हराया है। खास बात ये है कि कार्लोस अल्काराज ने लगातार तीसरी बार विंबलडन फाइनल में प्रवेश किया।

स्पेनिश खिलाड़ी को मात देकर हासिल की जीत

विंबलडन के फाइनल में प्रवेश के लिए कार्लोस अल्काराज धूप से तपते सेंटर कोर्ट पर खेलते हुए फाइनल में एंट्री मारी है। मैच की बात करें, तो अल्काराज ने अपने पहले सर्व के 88 प्रतिशत अंक जीते, लेकिन दो घंटे 48 मिनट तक चले मुकाबले के दौरान उन्हें कई बार दबाव में रहना पड़ा। दूसरे सेट के अंतिम चरण में स्पेनिश खिलाड़ी थोड़ी देर के लिए बराबरी पर आ गए, लेकिन तीसरे सेट में उन्होंने प्रभावशाली वापसी की और अपनी बेसलाइन पावर और निरंतरता से पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया।

जैनिक सिनर या नोवाक जोकोविच के बीच खेला जाएगा फाइनल?

कार्लोस अल्काराज की जीत के रास्ते में जैनिक सिनर या नोवाक जोकोविच आ सकते हैं। अल्काराज ने पांच घंटे और 29 मिनट तक चले रौलां गैरो फाइनल में सिनर को हराकर तीन चैंपियनशिप पॉइंट बचाए थे, जिससे इतालवी खिलाड़ी के खिलाफ उनका एटीपी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 8-4 हो गया। जोकोविच के खिलाफ, जिन्हें उन्होंने पिछले दो विंबलडन फाइनल में हराया है, अल्काराज 3-5 से पीछे हैं। अब देखना होगा कि इस बार जीत का खिताब किस दिग्गज को मिलता है।