
भारत को मिली नई टेनिस क्वीन! 16 साल की माया रेवती बिखरेंगी अपने हुनर का जलवा
भारत की 16 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती जूनियर सर्किट में चमक रही हैं। आईटीएफ रैंकिंग में 92 से 55 तक पहुंची माया को खुद सानिया मिर्जा ने भारत का उभरता सितारा बताया। फैंस उन्हें अगली सानिया मान रहे हैं।
सानिया मिर्जा के बाद देश को अब तक टेनिस में एक नई युवा खिलाड़ी मिल गई थी। युवा खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती (Maaya Rajeshwaran Revathi) को भारत का नया चेहरा बताया है। भारत की इस युवा प्लेयर की उम्र अभी केवल 16 साल है।
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के बाद लंबे समय से सवाल उठता रहा है कि आखिर देश को अगली बड़ी महिला टेनिस खिलाड़ी कब मिलेगी। अब इसका जवाब खुद सानिया ने दिया है। उन्होंने भारत की 16 वर्षीय युवा खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती (Maaya Rajeshwaran Revathi) को देश का उभरता चेहरा बताया है। सानिया का मानना है कि माया में वो पोटेंशियल है, जो आने वाले समय में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला सकती है।
भारत की स्टार प्लेयर सानिया मिर्जा ने पीटीआई से बात करते हुए टेनिस के भविष्य को लेकर बात की। सानिया ने देश की दो उभरती खिलाड़ियों श्रीवल्ली रश्मिका भामिदिपति और माया राजेश्वरन रेवती के नाम लिए। सानिया मिर्जा ने कहा कि श्रीवल्ली और माया दोनों अलग-अलग उम्र की खिलाड़ी हैं। श्रीवल्ली, माया से बड़ी हैं, लेकिन माया में ज्यादा पोटेंशियल नजर आता है।
जूनियर रैंकिंग में जबरदस्त छलांग
माया रेवती इस समय आईटीएफ जूनियर सर्किट पर खेल रही हैं। साल 2024 में उनकी रैंकिंग 92 थी, लेकिन लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने बड़ी छलांग लगाई है। सितंबर 2025 तक माया की रैंकिंग 55 पर पहुंच गई है। अगस्त में उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 54 भी हासिल की थी। इतनी कम उम्र में इस स्तर पर पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
रश्मिका को सानिया का मिला साथ
सानिया मिर्जा ने माया के साथ-साथ श्रीवल्ली रश्मिका भामिदिपति का भी नाम लिया, लेकिन साफ कहा कि माया में ज्यादा संभावनाएं दिख रही हैं। हाल ही में हुए Billie Jean King Cup में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया था, जिससे साफ है कि भारत का टेनिस भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
भारत की अगली सानिया?
भारत की 16 साल की युवा खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती अभी जूनियर लेवल पर खेल रही हैं। इस प्लेयर की इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) में 2024 में रैंकिंग जहां 92 थी, अब ये युवा खिलाड़ी इस साल आईटीएफ जूनियर रैंकिंग्स (ITF Rankings) में सितंबर 2025 तक 55 पर आ गई है। इस प्लेयर ने अगस्त में अपनी अब तक के करियर की बेस्ट रैंकिंग 54 हासिल की थी।
W88 Sports News




