
विंबलडन में 19वीं बार तीसरे दौर में नोवाक जोकोविच ने जगह की पक्की, रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ दर्ज की 99वीं जीत
नोवाक जोकोविच भले ही टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी हों, लेकिन विश्वभर के दिग्गज एथलीट में उनका नाम आता है। जैसा कि हम जानते है कि मौजूदा समय में तीसरा ग्रैंड स्लैम विबंलडन खेला जा रहा है। जहां पर बुधवार कत नोवाक तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। उन्होंने रोजर फेडरर को पछाड़ते हुए इस खास टूर्नामेंट में 99वीं जीत हासिल कर ली है।
बुधवार को तीसरे दौर में पहुंचे नोवाक
टेनिस की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच बुधवार तो सेंटर कोर्ट पर जैन इवांस से भिड़े। जहां पर उन्होंने 6-3, 6-2, 6-0 से उन्हें शिकस्त दी। जिसके बाद वो 19वीं बार विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचे हैं। इस जीत के साथ ही वो ओपन युग में किसी भी पुरुष द्वारा सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में रोजर फेडरर से आगे निकल गए। विंबलडन में ये जोकोविच की कुल 99वीं जीत थी।
7 बार के चैंपियन को हराकर बनाया था रिकॉर्ड
नोवाक जोकोविच ने विबंलडन में तीसरी वरीयता वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव को फ्रांसीसी आर्थर रिंडरकनेच ने चौंका दिया। 7 बार के चैंपियन जोकोविच ने सेंटर कोर्ट पर फ्रांसीसी अलेक्जेंडर मुलर को 6-1 6-7 (7-9) 6-2 6-2 से हराकर रिकॉर्ड 25वें मेजर खिताब की अपनी नवीनतम खोज शुरू की। नोवाक ने तकलीफ के बाद भी मैच खेला और जीत हासिल की। सर्बियाई खिलाड़ी तीसरे सेट में शुरुआत में संघर्ष करते दिखे थे। बाद में ये जानकारी सामने आई कि उनके पेट में कुछ गड़बड़ थी।
नोवाक जोकोविच ने कहा कि ”मैं डेढ़ सेट के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ से लगभग 45 मिनट के लिए अपने सबसे खराब दौर में पहुंच गया। ये पेट में दर्द था या नहीं, मुझे नहीं पता। मैंने इससे संघर्ष किया, लेकिन ऊर्जा वापस आ गई और मैं मैच को अच्छे नोट पर समाप्त करने में सफल रहा।”
टूर्नामेंट से पहले नोवाक ने क्या कहा
नोवाक जोकोविच ने टूर्नामेंट से पहले कहा था कि उनका मानना है कि विंबलडन उनके लिए कार्लोस अल्काराज और जानिक सिनर के वर्चस्व को बाधित करने और अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सबसे अच्छा मौका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खिलाड़ी अपने पहले गेम में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार दिखाई दिए, क्योंकि उन्होंने लगातार 6 गेम जीते और 30 मिनट के पहले सेट के शानदार प्रदर्शन में सर्विस पर केवल दो अंक गंवाए। शारीरिक दिक्कत के बाद भी नोवाक ने जीत हासिल की और एक बार फिर से अपने फैंस को खुशी का मौका दिया।




