
जसप्रीत बुमराह ने दिया बेन स्टोक्स को जवाब, दूसरे दिन ही तोड़ दिया कीर्तिमान, कर दिया खास कारनामा
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने लीड्स टेस्ट से पहले साफ शब्दों में कहा था कि भारतीय टीम की जीत की जिम्मेदारी गेंदबाजों के दम पर होगी। वो चाहे जितने रन बना लें, जीत गेंदबाजी के दम पर ही मिलेगी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 471 रन बनाकर बल्लेबाजों ने अपना काम कर दिया है। अब बारी गेंदबाजों की है। तो टीम इंडिया के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना काम शुरू भी कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुमराह ने पहले ही स्पैल में शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है।
बुमराह ने झटके दो विकेट
हम जानते हैं कि इंग्लैंड की पिच तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 471 रन बना चुकी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी अपना जलवा दिखा दिया है। वो टीम के लिए दो अहम विकेट ले चुके हैं। बुमराह ने 10 ओवर में दो की इकोनॉमी ने रन खर्चे हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने जैक क्राले और बैन डकेट का विकेट अपने नाम कर लिया है।
बुमराह ने ये कीर्तिमान किया अपने नाम
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही स्पैल में इतिहास रच दिया है। वो पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम को पछाड़कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल, लीड्स टेस्ट उन्होंने दो विकेट ले लिए हैं। जिसके बाद वो वसीम अकरम को पछाड़कर आगे निकल गए हैं। उन्होंने 32 पारियों में 55 विकेट अपने नाम किए थे। जबकि जसप्रीत बुमराह ने 31 पारियों में ये कारनामा कर दिया है।
SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज-
वसीम अकरम- 146
जसप्रीत बुमराह- 145
अनिल कुंबले- 141
इशांत शर्मा- 130
मोहम्मद शमी- 123
बैन स्टोक्स ने बुमराह पर कसा था तंज
भारत और इंग्लैंड की सीरीज से पहले टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने जसप्रीत बुमराह के हाइप को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि बेशक टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक उम्दा खिलाड़ी है, लेकिन उनका डर किसी खिलाड़ी में नहीं है। लेकिन लीड्स टेस्ट में ही बुमराह ने अपने हुनर को एक बार फिर से सभी के सामने रखा है।




