कबड्डी

प्रो कबड्डी का रोमांच अभी से हुआ शुरू, एक साथ डेब्यू करने वाले दो खिलाड़ी अब एक ही सीजन में बनेंगे खिलाड़ी और कोच

जैसा कि हम जानते हैं कि प्रो कबड्डी लीग 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है। अब फैंस को आने वाले शेडयूल का इंतजार है। कई स्टार खिलाड़ी प्रो कबड्डी लीग 2025 में बदली हुई टीमों में धूम मचाते नजर आने वाले हैं। तो वहीं, सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले परदीप नरवाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया।

परदीप नरवाल ने किया संन्यास का ऐलान

प्रो कबड्डी लीग 2025 की नीलामी के बाद अब टूर्नामेंट की शुरुआत की राह देखी जा रही है। इसी बीच अब इस सीजन कई स्टार खिलाड़ियों की टीम बदली है तो सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले परदीप नरवाल ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। वहीं, सिद्धार्थ देसाई को भी खरीददार नहीं मिला। तो इसी के साथ ही विकास खंडोला भी अनसोल्ड रहे थे। इस दौरान नवीन कुमार, पवन सहरावत, अर्जुन देशवाल, मनिंदर सिंह, फजल अत्राचली, मोहम्मद्रेजा चियानेह और सचिन तंवर की टीमें बदल गईं। मनिंदर सिंह पटना पाइरेट्स पहुंच गए, जिस टीम के कोच अनूप कुमार हैं, जिन्होंने मनिंदर सिंह के साथ ही 2024 में प्रो कबड्डी डेब्यू किया था।

कैप्टन कूल के नाम से फेमस हैं अनूप कुमार

कबड्डी की दुनिया में भी खिलाड़ियो के अपने निकनेम फैंस ने रखे हैं। अनूप कुमार को कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। साथ ही फैंस उन्हें बोनस के बादशाह नाम से भी पुकारते हैं। उन्हें भारतीय कबड्डी के एक महान खिलाड़ी के तौर पर देखा जाता है। खिलाड़ी 20 नवंबर 1983 को हरियाणा के पालरा गांव में पैदा हुआ था। प्रो कबड्डी लीग (PKL) में अनूप ने अनोखी छाप छोड़ी है। वो साल 2014 में यू मुम्बा के कप्तान रहे हैं। अपने डेब्यू सीजन में ही उन्होंने 169 रेड पॉइंट्स के साथ सबसे वैल्यूएबल खिलाड़ी (MVP) बने थे। जहां पर अपनी परफॉर्मेस वो टीम के चहेते बन गए थे।

मनिंदर सिंह हैं धमाल के लिए तैयार

तो दूसरी ओर फैंस मनिंदर सिंह के खेल को देखने के लिए बेताब हैं। वो प्रो कबड्डी लीग के सबसे शानदार रेडर्स में गिने जाते हैं। खिलाड़ी का जन्म 31 जनवरी 1990 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ। माइटी मनिंदर के नाम से मशहूर, उन्होंने 2014 में जयपुर पिंक पैंथर्स के साथ PKL में डेब्यू किया। जहां 130 रेड पॉइंट्स के साथ तीसरे सबसे सफल रेडर रहे और टीम को पहला खिताब जिताया। हालांकि, फिर चोट की वजह से वो अगले तीन सीजन नहीं खेल सके थे। अब तक खिलाड़ी ने 158 मैचों में 1528 रेड पॉइंट्स, 78 सुपर 10s, और 50 सुपर रेड्स के साथ, उनकी रेड सक्सेस रेट 60.41% और नॉट-आउट प्रतिशत 77.65% है। 2018-19 में वे सबसे तेजी से 500 रेड पॉइंट्स तक पहुंचे।