
‘मामूली गेदंबाज, 3 बल्लेबाजों ने..’ नवजोत सिंह सिद्धू ने लगा दी टीम इंडिया के मजे लेने वाले माइकल वॉन की क्लास
भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद माना जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का दौरा काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। लेकिन पहले की पहली पारी में यंगिस्तान ने जो खेल दिखाया है, उसे देखकर पूरा देश उनपर गर्व कर रहा है। हालांकि, ये कहना अभी जल्दबाजी होगी कि इंग्लैड सीरीज में विराट और रोहित की भरपाई युवा खिलाड़ियों ने कर दी है। लेकिन इसी बीच कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी टीम इंडिया को कम आंकने वाले दिग्गज की क्लास लगा दी है।
कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने लगाई इंग्लिश दिग्गज की क्लास
भारत और इंग्लैंड के बीच में लीड्स टेस्ट का दूसरा दिन मिलाजुला रहा। टीम इंडिया की पहली पारी में ही शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवास द्वारा सेंचुरी लगाई गई। जिसके बाद अब कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने इंग्लैड के दिग्गज माइकल वॉन की क्लास लगा दी है। उन्होंने कॉमेंट्री के दौरान कहा कि “मूर्ख बिना पानी दिए भी उग आते हैं। माइकल वॉन, तुम्हारी हर भविष्यवाणी हमेशा गलत ही होती है। BGT (भारत-ऑस्ट्रेलिया 2020-21 सीरीज), और फिर कहा कि साउथ अफ्रीका कभी भी ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाएगा (WTC फाइनल). मैं उम्मीद कर रहा हूं कि तुम अब भारत की जीत की बात मत कर देना।”
माइकल वॉन ने क्या कहा था
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले माइकल वॉन ने भविष्यवाणी की थी कि भारतीय टीम एक बार फिर से इंग्लैंड में हारने वाली है। माइकल वॉन ने एक वीडियो में कहा था कि ये भारतीय टीम एक बार फिर हारने के लिए इंग्लैंड आ रही है। उन्होंने पिछले 3-4 सीरीज का हवाला दिया और कहा कि इस बार भी भारतीय टीम को हार ही मिलेगी। बता दें, टीम इंडिया को साल 2007 में इंग्लैंड में आखिरी बार जीत मिली थी।
बल्लेबाजों ने उड़ाई इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां
भारत और इंग्लैंड के बीच में खेले जा रहे लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी है। भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल,सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज और उप-कप्तान ऋषभ पंत ने मैच में सेंचुरी लगाई है। तीनों खिलाड़ियों ने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। इस पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि “अपने बॉलिंग अटैक को देखो। कितने मामूली लग रहे हैं। तीन भारतीय बल्लेबाजों ने उन्हें क्रीज से बाहर निकलकर बड़े शॉट्स लगाए हैं। शोर करने से कुछ नहीं होता।”




