हॉकी

Junior Hockey World Cup: टीम इंडिया के साथ एक ही ग्रुप में है पाकिस्तान टीम, भारत की मेजबानी में होगा टूर्नामेंट

इस साल सिर्फ एशिया कप ही नहीं एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप की मेजबानी भी भारत को ही करनी है। जहां पर भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ होने वाला है। शनिवार को एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप को शेड्यूल सामने आ गया है। ऐसा पहली बार है कि 24 टीमें इसमें पार्टिसिपेट करेगी।

शानिवार को जारी हुआ FIH हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप टूर्नामेंट

भारत की मेजबानी में एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप टूर्नामेंट खेला जाना है। इसमें भारतीय टीम पूल बी का हिस्सा है। इस ग्रुप में भारत के साथ चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, चिली और स्विट्जरलैंड हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 नवंबर से होने वाली है। वहीं, इसका फाइनल मैच 10 दिसबंर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ समारोह एफआईएच मुख्यालय में आयोजित किया गया। इस चरण में पहली बार 24 टीमें भाग लेंगी।

पहली बार पार्टिसिपेट करेंगी 24 टीमें

एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप भारत की मेजबानी में खेला जाना है। शनिवार को इसके लिए 6 पूल में कुल 24 टीमों को विभाजित करके टीम का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ समारोह यहां एफआईएच मुख्यालय में आयोजित किया गया। इस चरण में पहली बार 24 टीमें भाग लेंगी। इकराम ने एक बयान में कहा कि ‘बहुत खुशी की बात है कि हम पहली बार 24 टीमों वाले एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप की ओर यात्रा शुरू कर रहे हैं। यह उभरते देशों सहित सभी देशों के युवाओं को सशक्त बनाने की एफआईएच रणनीति का एक हिस्सा है और यह टूर्नामेंट इस दिशा में पहला कदम होगा।’

इसी के साथ ही हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ ने कहा कि ‘हॉकी की दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि हम 24 देशों की भागीदारी वाले पहले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए पूल ड्रॉ कर रहे हैं।’ जर्मनी मौजूदा जूनियर पुरुष विश्व चैंपियन है जिसने 2023 चरण के फाइनल में फ्रांस को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड सातवां खिताब जीता था।

देखिए किस टीम में कौन सी टीम

पूल ए: जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और आयरलैंड।
पूल बी: भारत, पाकिस्तान, चिली और स्विट्जरलैंड।
पूल सी: अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान और चीन।
पूल डी: स्पेन, बेल्जियम, मिस्र और नामीबिया।
पूल ई: नीदरलैंड, मलेशिया, इंग्लैंड और ऑस्ट्रिया।
पूल एफ: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया और बांग्लादेश