अन्य खेलक्रिकेट

नीरज चोपड़ा ने विराट, रोहित और जडेजा को छोड़ जैवलिन थ्रो के लिए 31 साल के गेंदबाज को चुना

भारत के गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा अपने सटीक जैवलिन थ्रो के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दोहा और पेरिस डायमंड लीग में जैवलिन थ्रो में काफी शानदार परफॉर्म किया है। स्टार स्पोर्ट्स पर पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने उनका इंटरव्यू लिया। इस दौरान खिलाड़ी ने तमाम बातें की। साथ ही जब उनसे ये पूछा गया कि टीम इंडिया का कौन सा खिलाड़ी जैवलिन थ्रो कर सकता है। तो उन्होंने मौजूदा टीम के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज का नाम लिया।

नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के लिए जसप्रीत बुमराह को चुना

भारत के गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा अपने हुनर से कई बार देश का रोशन कर चुके हैं। दोहा और पेरिस डायमंड लीग में खिलाड़ी ने अपने जैवलिन थ्रो प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। इस सीजन उन्होंने 90 मीटर से ज्यादा भाला फेंका है। वो पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम और एंडर्सन पीटर्स को हराकर टॉप रैकिंग पर पहुंचे हैं। अब स्टार स्पोर्ट्स पर नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा लिया गया इंटरव्यू काफी सुर्खियों में है। नीरज चोपड़ा ने इस बातचीत में कहा कि बताया कि कौन सा क्रिकेटर जैवलिन थ्रो कर सकता है।

नीरज चोपड़ा से इंटरव्यू में पूछा गया कि कौन सा क्रिकेटर अगर जेवलिन थ्रो भी खेलता तो सफल रहता है। इस पर नीरज चोपड़ा ने न विराट कोहली का नाम लिया और न ही रोहित शर्मा का। साथ ही उन्होंने मौजूदा समय के सबसे बेस्ट फील्डर्स में गिने जाने वाले रवींद्र जडेजा का नाम भी नहीं लिया। बल्किन उन्होंने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया है। नीरज चोपड़ा ने कहा कि “मुझे लगता है कि वो सिर्फ तेज गेंदबाज हो सकता है। मैं जसप्रीत बुमराह को उनके सर्वश्रेष्ठ रूप में, उचित फिटनेस के साथ, भाला फेंकते हुए देखना चाहता हूं।

टॉप रैकिंग में नीरज चोपड़ा का नाम

जैवलिन थ्रो के मामले में नीरज चोपड़ा का नाम टॉप रैकिंग में है। वर्ल्ड एथलेटिक्स ने इस हफ्ते अपनी ताजा रैंकिंग जारी की है, इसमें नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर हैं। उनके खाते में 1445 अंक हैं। वहीं, एंडरसन पीटर्स अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, उनके 1431 अंक हैं। दोहा में हुए डायमंड लीग में एंडरसन ने 91.06 मीटर के थ्रो के साथ नीरज को भी पीछे छोड़ दिया था, लेकिन नीरज रैंकिंग में उनसे आगे निकल गए।