कबड्डी

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन से बाहर हुए ये 7 दिग्गज खिलाड़ी, फैंस हुए निराश

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन काफी रोमांचक होने वाला है। इस सीजन का ऑक्शन संपन्न हो चुका है। लेकिन यहां पर हम प्रो कबड्डी लीग के उन 7 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें इस बार कोई खरीददार नहीं मिला है। जबकि ये 10 खिलाड़ी खेल के साथ ही अपनी लय और अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

रोहित पूनिया

रोहित पूनिया कबड्डी की दुनिया का जाना माना नाम है। लेकिन इस बार वो अनसोल्ड रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि वो अनसोल्ड तब रहे हैं, जब पिछले सीजन उन्होंने 24 टैकल पॉइंट हांसिल किए‌ थे। उन्हें डिफैंडर के तौर पर जाना जाता है। लेकिन इस सीजन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

साहिल गुलिया

हमारी इस लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम है साहिल गुलिया का। वो भी 12वें सीजन से बाहर खेलते नजर आने वाले हैं। उन्होंने सीजन 11 तक तमिल थलाइवाज के साथ चार सीजन बिताए थे। पिछले सीजन में उन्होंने 11 टैकल पॉइंट बनाए थे, लेकिन PKL 2025 ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला है।

अभिषेक एस मनोकरन

तमिल थलाइवाज के पूर्व डिफेंडर अभिषेक एस मनोकरन को प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। पीकेएल 11 में उन्होंने 11 टैकल पॉइंट हासिल किए थे। डिफेंडर 2019 से टीम का हिस्सा रहा था और नियमित रूप से खेलते रहे हैं।

जितेंद्र यादव

इस लिस्ट में चौथा नाम जितेंद्र यादव का है। जोकि गुजरात जायंट्स के पूर्व खिलाड़ीहैं। जितेंद्र यादव प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी में अनसोल्ड रहे। इसका मतलब है 19 मैच में 58 अंक हासिकिए थे। लेकिन वो इस लीग में अब नजर नहीं आने वाले हैं।

संस्कार मिश्रा

संस्कार मिश्रा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वो पिछले सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। हरियाणा स्टीलर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 11 मैच में 20 पॉइंट अर्जित किए थे। संस्कार मिश्रा के इन्हीं औसत प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के लिए किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

जतिन फोगाट

फोगाट सरनेम और अपने खेल के चलते जतिन फोगाट का नाम काफी सुर्खियों में रहा है। जतिन फोगाट प्रो कबड्डी लीग के उन प्रतिभावान रेडर्स में से एक हैं, जिन्हें सीजन 12 की नीलामी में खरीदार मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वह अनसोल्ड रहे। वह पिछले सीजन बेंगलुरु बुल्स का हिस्सा थे और 12 मैचों में 32 पॉइंट अर्जित किए थे। लेकिन इस बार उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला है।

परदीप नरवाल

इस लिस्ट में आखिरी बड़ा नाम परदीप नरवाल का है। उन्हें उनके फैंस डुबकी किंग के नाम से पुकारते हैं। मशहूर परदीप नरवाल को प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। न28 साल के परदीप नरवाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया। अब वो खेल नहीं बल्कि दूसरे खिलाड़ियों को तैयार करते दिखाई देगें।