क्रिकेट

एजबेस्टन से आई मौसम की रिपोर्ट ने बढ़ा की कप्तान शुभमन गिल और गौतम गंभीर की टेंशन, जानिए बारिश का हाल

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच में 5 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जाने वाला है। लीड्स के मैदान पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से पीछे हो गई है। अब टीम को जीत की दरकार है। लेकिन मौसम है कि टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ा कर रहा है। बर्मिघम से मौसम को लेकर जो खबर सामने आई है, उसे देखने के बाद कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

टीम इंडिया को एजबेस्टन में खेलना है मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला गया, जहां पर भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। अब दूसरे टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है। दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से खेला जाना है। लेकिन यहां पर मौसम की रिपोर्ट ने कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की चिंता का बढ़ा दिया है।

कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

भारत और इंग्लैंड के बीच में दूसरा टेस्ट एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। लेकिन मौसम ने चिंता बढ़ी दी है। एजबेस्टन की पिच टेस्ट मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है, खासकर तब जब मौसम बादल वाला हो। गेंद को उछाल और स्विंग मिलती है, जिससे शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए चीजें मुश्किल हो सकती हैं। खेल के साथ पिच सपाट होती जाती है। दूसरे और तीसरे दिन बल्लेबाजी आसान हो जाती है। चौथे दिन से पिच पर दरारें और खुरदरे पैच बनने लगते हैं, जिससे स्पिनरों को मदद मिलती है।

मौसम ने बढ़ाई भारतीय खेमे की चिंता

पहला दिन: बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ गरज के भी आसार हैं।
दूसरा और तीसरा दिन: मौसम क्रिकेट के लिए एकदम बढ़िया रहेगा — हल्की धूप और ठंडी हवा चलेगी।
चौथा दिन: सुबह में बारिश हो सकती है, बारिश की संभावना करीब 62% बताई गई है।
पांचवां दिन: दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है और आसमान भी बादलों से ढका रहेगा।

एजबेस्टन में टीम की जीत नहीं होगी आसान

भारत और इंग्लैंड के बीच में दूसरा एजबेस्टन के उस मैदान पर खेला जाना है, जहां पर भारतीय टीम को टेस्ट में आज कर जीत नसीब नहीं हुई है। भारत ने इस मैदान पर कुल 7 टेस्ट मैच खेले थे। लेकिन एक मैच में भी उन्हें जीत नहीं मिली है। सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली है। जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।