
हॉकी एशिया कप के लिए भारत आएगी पाकिस्तान टीम, कही गई ये खास बात
इस साल सिंतबर में क्रिकेट एशिया कप के साथ ही हॉकी एशिया कप का भी आयोजन होना है। दोनों ही टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के पास है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारत ने आने की वजह से क्रिकेट एशिया कप को हाइब्रिड में कराने की बात कही जा रही है। तो अब हॉकी एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आ सकती है।
पाकिस्तान टीम आएगी भारत
भारत में सितंबर में पुरुष एशिया कप का आयोजन होता है। इस टूर्नामेंट में पार्टिसिपेट करने के लिए पाकिस्तान टीम को भारत आना होगा। खेल मंत्रालय के सूत्र ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि वे बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में किसी टीम के शामिल होने के विरुद्ध नहीं हैं। अब इस पर खेल मंत्रालय के सूत्र ने मीडिया को बताया है कि बीसीसीआई ने अब तक इस मामले को लेकर संपर्क नहीं किया है। जब वे हमसे इस बारे में पूछेंगे तो हम देखेंगे क्या करना है।
27 अगस्त से बिहार में होगा टूर्नामेंट
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ महीनों से चल रहे तनाव के बीच खेल मंत्रालय के सूत्रों ने साफ किया है कि वो पाकिस्तान हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में शामिल होने से नहीं रोकेंगे। खेल मंत्रालय के सूत्र ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि वे बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में किसी टीम के शामिल होने के विरुद्ध नहीं हैं।
हॉकी एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के राजगीर में होना है। खेल मंत्रालय के सूत्र ने बताय है कि भारत में होने वाले बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में किसी टीम के शामिल होने खिलाफ नहीं हैं, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज अलग बात है। इंटरनेशनल खेल की मांग होती है कि हम किसी को टूर्नामेंट से बाहर नहीं कर सकते। रूस और यूक्रेन के बीच जंग चल रही है, लेकिन वो बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी है तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद से तनाव की स्थिती है। अप्रैल के आखिर में पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष भारतीय को मौत के घाट उतारा था। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सरकार ने एक्शन लिया और तमाम समझौतों को रद्द किया। इसी के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर भी लॉन्च किया। दोनों देशों के बीच में विवाद इंटरनेशनल लेवल पर जा पहुंचा था, जिसका असर खेल और सिनेमा दोनों में देखने को मिल रहा है।




