
Asian Para Archery Championships में भारत के हरविंदर सिंह ने चीनी तीरंदाज को हराया, बना दिया ये खास रिकॉर्ड
चीन में एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप खेली जा रही है, जहां पर भारत के पैरालंपिक चैंपियन ने शानदार प्रदर्शन के दम पर देश का नाम रोशन किया है। साथ ही एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। खिलाड़ी का इसी प्रतियोगिता में ये दूसरा गोल्ड मेडल है।
हरविंदर सिंह ने जीते दो गोल्ड
चाइना के बीजिंग में एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप खेली जा रही है, जहां पर पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत को पदक दिलाया। उन्होंने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा के फाइनल में थाईलैंड के हनरेउचाई नेत्सिरी को 7-1 से हराकर गोल्ड जीता। इस टूर्नामेंट में हरविंदर सिंह का ये दूसरा गोल्ड मेडल है।
वो इससे पहले रिकर्व ओपन मिश्रित टीम फाइनल में जीत दर्ज कर चुके हैं। तब हरविंदर सिंह और भावना ने चीन के जिहान गाओ और जुन गान को 5-4 (14-8) से हराया। जिसके बाद उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। भारत को एक और स्वर्ण पदक कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में मिला, जहां शीतल देवी और ज्योति ने चीन की लू झांग और जिंग झाओ को 148-143 से हराया। इसी के साथ ही ज्योति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया की टेओडोरा ऑडी अयुडिया फेरेली को कंपाउंड ओपन में मात दी और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
गोल्ड जीतकर हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास
चाइना में आयोजित की गई राकेश कुमार को कंपाउंड पुरुष ओपन कांस्य पदक मैच में निराशा हाथ लगी। उन्हें चीन के झांग यिचेंग से 149-143 से हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा के कैथल में 25 फरवरी 1991 को जन्मे हरविंदर सिंह ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में तीरंदाजी में पहले स्वर्ण पदक विजेता बनकर इतिहास रचा था। उन्होंने उस वक्त पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा में हरविंदर ने फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराया था।
भारत को मिला दूसरा स्थान
चाइना में हुए इस एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में भारत दूसरे स्थान पर रहा है। भारत की ओर से खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन कांस् मेडल जीते हैं। इस इवेंट में खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है।




