क्रिकेट

लॉर्ड्स में रिकॉर्ड पर भारी पड़ने की टीम इंडिया ने की तैयारी, छुट्टी पर आए गेंदबाज ने बढ़ाई विरोधियों की टेंशन

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड टीम के बीच में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। मौजूदा समय में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज 1-1 से बराबर हैं। अब टीम इंडिया को लॉर्ड्स में मैच खेलना है। लेकिन इससे पहले ही भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन से जो तस्वीरें सामने आईं हैं। उन्हें देखकर भारतीय फैंस लॉर्ड्स में जीत की पूरी उम्मीद जता रहे हैं। टीम इंडिया की गेंदबाजी यूनिट लॉर्ड्स में टीम की पूरी तैयारी कर रही है।

लॉर्ड्स में जीत की टीम इंडिया ने की तैयारी

भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच में तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जाना है। भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के बीच में सीरीज बराबरी पर है। अब जिस भी टीम को जीत मिलेगी, वो टीम सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी। इसके लिए टीम इंडिया के साथ ही इंग्लैंड टीम भी जमकर तैयारी कर रही है। तो बुधवार को भारतीय खेमे में एक नया खिलाड़ी देखने को मिला। इस खिलाड़ी को स्क्वाड में भी जगह नहीं मिली है लेकिन इसके बावजूद वह नेट सेशन के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ है।

भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर मौजूदा समय में टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन अब गेंदबाज को लॉर्ड्स के मैदान पर दिखाई दिए हैं। हालांकि, इसे लेकर सवाल भी उठाए गए हैं कि दीपक यहां कैसे आ गए और सीधे नेट सेशन में हिस्सा भी ले लिया। तो दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक चाहर इंग्लैंड घूमने आए हैं। अपनी छुट्टियों के बीच वह लॉर्ड्स ग्राउंड पहुंचे और भारतीय टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी की। बल्लेबाजों को भी स्विंग के खिलाफ अपनी रणनीति बनाने के लिए मौका मिला। नेट सेशन के दौरान दीपक चाहर की गेंदबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं दीपक चाहर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर मौजूदा समय में टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच 20 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में खेला था। चोट की वजह से वह तब से बाहर ही चल रहे हैं। हालांकि, इस साल की शुरुआत में वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे। जहां पर खिलाड़ी ने अच्छा परफॉर्म भी किया है।

लॉर्ड्स में कैसा रहा है खिलाड़ी का प्रदर्शन

भारत और इंग्लैंड टीम मौजूदा समय में 1-1 की बराबरी पर है। लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया का इतिहास खंगाले तो पता चलता है कि इस मैदान पर भारतीय टीम ने कुल 19 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें भारतीय टीम को सिर्फ तीन में ही जीत मिली है। जबकि 12 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 4 मैच ड्रॉ हुए हैं। लेकिन यहां पर ये भी बताना जरुरी है कि हाल ही में एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया के एजबेस्टन के मैदान पर पहली टेस्ट जीत दर्ज की है। अब देखना होगा कि क्या टीम इंडिया लॉर्ड्स में भी रिकॉर्ड्स पर भारी पड़ सकती है।