
एशिया कप में भाग लेने के लिए भारत आएगी पाकिस्तान टीम! लेकिन पड़ोसी मुल्क पहले करने लगा विवाद
भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का असर सिनेमा और खेल जगत पर साफ दिखाई दे रहा है। हम जानते है कि इस साल भारत में एशिया कप 2025 का आयोजन होना है। ये आयोजन क्रिकेट और हॉकी दोनों में होना है। क्रिकेट के मॉडल को हाइब्रिड में कराने की बात सामने आई है, तो अब हॉकी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान द्वारा कही गई इस बात ने सभी को हैरान कर दिया है।
पाकिस्तानी हॉकी टीम आएगी भारत!
हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन इस साल भारत में होना है। इसके लिए पाकिस्तान टीम को भारत में आना होगा। इसके लिए मंत्रालय से मंजूरी भी मिल गई है। लेकिन अब इस मामले में हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से टीम को भारत भेजने से पहले सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया गया है। ये खबर सुनने के बाद सभी हैरान रह गए हैं।
दरअसल, इस साल हॉकी एशिया कप का आयोजन भारत की मेजबानी में होना है। एशिया कप के साथ ही जूनियर वर्ल्ड कप भी भारत में होगा, इसके लिए पाकिस्तान की टीम को भारत आना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार से इसकी मंजूरी मिल गई है। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने एक नया बयान जारी कर सबको चौंका दिया है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ के एक अधिकारी का कहना है कि वो अपनी हॉकी टीम को पाकिस्तान भेजने से पहले वहां की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेगा। अगर टीम को सुरक्षा संबंधी कोई खतरा होगा तो टीम को भारत नहीं भेजा जाएगा।
पाकिस्तान ने कही खिलाड़ियों को धमकी मिलने वाली बात
पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अधिकारी ने बताया है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत की यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। पाकिस्तान महासंघ ने भारत में होने वाले दो प्रमुख हॉकी आयोजनों के लिए राष्ट्रीय टीमें भेजने के लिए संबंधित मंत्रालयों से सलाह और अनुमति मांगी है। पीएचएफ के महासचिव राणा मुजाहिद ने कहा कि अपनी सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही हम टीमों को भारत भेजेंगे।
बिहार में खेला जाएगा टूर्नामेंट
हॉकी एशिया कप भारत के बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। पीएचएफ के महासचिव के बयान ने भारतीयों में गुस्से की लहर पैदा कर दी है। उन्होंने ये भी कहा है कि पीएसएफ सोशल मीडिया पर हॉकी टीम के खिलाड़ियों को दी जा रही धमकियों पर नजर रख रहा है। बताते चलें, अगले महीने होने वाला एशिया कप साल 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफायर भी होगा। भारत इसमें पहले ही क्वालिफाई कर चुका है।




