क्रिकेट

मैनचेस्टर में ऋषभ पंत तोड़ेंगे सहवाग का रिकॉर्ड, लॉर्ड्स में हुए थे चोटिल

भारतीय टेस्ट टीम के नए उप-कप्तान ऋषभ पंत इन दिनों इंग्लैंड में अपने बल्ले से विरोधियों के छक्के छुड़ा रहे हैं। अब मैनचेस्टर के मैदान पर ऋषभ पंत का बल्ला खूब रन बरसाए फैंस इसकी उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन यहां पर हम आपको ऋषभ पंत मैनचेस्टर में एक खास रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं। उस बारे में बता रहे हैं। वो दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

मैनचेस्टर में पंत तोड़ेंगे सहवाग का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान पर टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। मौजूदा सीरीज़ में अब तक 425 रनों के साथ दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने तीन मैचों में 70.83 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बनने से केवल तीन छक्के दूर हैं।

ऋषभ पंत ने अब तक 46 टेस्ट मैचों में 88 छक्के लगाए हैं। जिसके बाद वो इस मामले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी पर हैं। वो अब केवल तीन छक्के लगाकर वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ सकते हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 103 मैचों में 90 छक्के लगाए थे। ऐसे में 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर वो ये कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं।

लॉर्ड्स में चोटिल हुए थे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत को लॉर्ड्स के मैदान पर चोट लगी थी। वो पहले दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे। उन्होंने बाकी मैच में दस्ताने नहीं पहने और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने सब्स्टिट्यूट विकेटकीपर की भूमिका निभाई। भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने संकेत दिए हैं कि पंत को बतौर विशुद्ध बल्लेबाज़ खिलाया जा सकता है, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं और चौथा टेस्ट भारत के लिए बेहद अहम है। हालांकि, ऋषभ पंत ने इसके बाद भी अच्छी पारी खेली थी।