क्रिकेट

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया इंजरी से परेशान, मैन विनर खिलाड़ी लौटा भारत

इंग्लैंड में जारी भारत और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाना है। इस मैच में सीरीज जीतने के लिए भारतीय टीम टीम की जीत जरुरी है। लेकिन मैच से पहले ही टीम के एक यो दो नहीं, 4 खिलाड़ियों इंजर्ड हो गए हैं। जिसमें एक तो पूरी सीरीज से ही बाहर हो गया है।

ये 4 खिलाड़ी हुए इंजर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के 4 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज से ही बाहर हैं। इसी के साथ ही अर्शदीप सिंह मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर हो गए है। वहीं, ऋषभ पंत भी लॉर्ड्स में इंजर्ड हो गए थे, तो आकाशदीप की कमर में पहले ही चोट बताई गई है।

अंशुल कम्बोज हुए टीम में शामिल

भारतीय टीम के इंजर्ड खिलाड़ियों के स्थान पर टीम में अंशुल कम्बोज को स्थान मिला है। वो इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम में चुने गए हैं। इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खिलाड़ी ने दोनों मैच में कुल 5 विकेट हासिल किए थे। साथ ही एक हाफ सेंचुरी भी बनाई थी। हालांकि, उन्हें मैनचेस्टर में प्लेइग-11 में मौका मिलेगा या नहीं? ये गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल तय करेंगे।

चौथे टेस्ट के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कम्बोज

मैच में हुई हार, तो जारी रहेगा जीत का संघर्ष

भारतीय टीम को इंग्लैंड में साल 2007 में आखिरी बार टेस्ट में जीत मिली थी। लॉर्ड्स के मैदान पर हार से पहले तक टीम इंडिया के पास जीत का पूरा मौका था। हालांकि, इंजरी से जूझने के बाद भी टीम इंडिया मैनचेस्टर के मैदान पर मेजबान टीम पर हावी हो सकती है। मौजूदा समय में इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है। अब अगर टीम इंडिया को सीरीज जीतनी है, तो हर हालात में ये मैच जीतना होगा।