
जसप्रीत बुमराह को आराम करने को लेकर क्या बोल गए इरफान पठान, बोले ‘सवाल देश का…’
भारतीय टीम के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वो दो मैचों में टीम का हिस्सा रहे हैं, इस दौरान खिलाड़ी ने 12 विकेट हासिल कर लिए हैं। लेकिन इसी भारतीय टीम की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान बुमराह को आराम करने को लेकर नसीहत दे दी है। उन्होंने खिलाड़ी को लेकर तीखे शब्दों में बात की है। जोकि काफी चर्चा में भी आ गई है।
बुमराह को लेकर क्या बोल गए इरफान पठान
टीम इंडिया 23 जुलाई से मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट से लिए तैयार है। हाल ही में मोहम्मद सिराज ने इस बात की पुष्टि की है कि बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट में जरूर खेलेंगे। अब इस मैच के शुरू होने से पहले भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने तेज गेंदबाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। इरफान पठान ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि
‘मैं जसप्रीत बुमराह की काफी तारीफ करता हूं। मुझे उनकी कला से भी प्यार है। वो सच में कमाल के गेंदबाज हैं। हालांकि मेरा मानना है कि अगर आप भारत के लिए खेल रहे हैं तो आपको सब कुछ देना जरूरी है। अगर आपने 5 ओवर का स्पेल फेंका और रूट बल्लेबाजी करने आए और आपने अपना छठा ओवर नहीं फेंका तो ये बात सही नहीं है। आप या तो अपना सब कुछ दे दीजिए या अच्छी तरह से आराम करें।’इरफान पठान ने आगे अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि ‘जब बात देश या टीम की होती है तो टीम सबसे पहले आती है। इसमें कोई भी सवाल नहीं उठाता है कि उन्होंने कोशिश नहीं की है।
उन्होंने गेंदबाजी की है लेकिन आपको हमेशा टीम के लिए ज्यादा मेहनत करनी चाहिए। अगर वो लगातार टीम इंडिया को मैच जिताते रहेंगे तो वो टॉप पर बने रहेंगे। जब टीम को आपसे जरूर होती है तो आपको और मेहनत करनी चाहिए। बेन स्टोक्स ने वैसा ही किया और 4 साल के बाद टीम में वापसी कर चुके जोफ्रा आर्चर से भी ऐसा ही देखने को मिला।’
सीरीज जीत के लिए जरुरी है टीम इंडिया की जीत
भारतीय टीम को पिछले टेस्ट मैच में लॉर्ड्स के मैदान पर 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे है। अब तक बुमराह सीरीज में कुल 12 विकेट चटका चुके हैं। अब मैनचेस्टर टेस्ट में टीम की बुमराह की जरुरत है। वहीं, लॉर्ड्स टेस्ट के बाद टीम को अब 8 दिनों का ब्रेक मिल गया है। जिसके बाद अब टीम इंडिया जीत के लिए तैयार है।




