SAFC

Fulham ने Sunderland को हराया, Iwobi बोले- अब हम किसी से नहीं डरते!

Fulham ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए Sunderland को 1-0 से हराया

Premier League में खेले गए मुकाबले में Fulham ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए Sunderland को 1-0 से हराया. Craven Cottage में लगातार बारिश के बीच खेले गए इस मैच में Fulham ने शुरुआत से ही बढ़त संभाल रखी. टीम ने पूरे मैच में 24 शॉट लिए और लगातार अवसर बनाती रही. लंबे समय तक गोल नहीं मिलने के बाद आखिरकार 86वें मिनट में Raul Jimenez ने Samuel Chukwueze की बेहतरीन क्रॉस पर विजयी गोल दाग दिया. इस जीत से Fulham ने Rlegation zone से तीन अंकों की दूरी बना ली और तालिका में 14वें स्थान पर पहुंच गई.

‘Fulham का विश्वास होम फॉर्म से और बढ़ा’
मैच के बाद Alex Iwobi ने कहा कि अब Fulham किसी टीम से डरने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि Sunderland मजबूत टीम है और पिछले कुछ हफ्तों में शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन Fulham का विश्वास उनके होम फॉर्म से और बढ़ा है. Iwobi ने बताया कि टीम ने पूरे मैच में मौके बनाए और सिलसिलेवार अटैक किया. उनका कहना था कभी-कभी लगता है कि गोल नहीं होगा, लेकिन हम धैर्य बनाए रहे और आखिरकार गोल हो गया. Iwobi ने माना कि टीम ने हफ्ते भर Sunderland की डिफेंस तोड़ने की तैयारी की थी और मैदान पर उसका असर साफ दिखा.

Sunderland का प्रदर्शन काफी निराशाजनक
दूसरी ओर Sunderland का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. टीम तालिका में ऊपर जाने के बेहतरीन मौके के साथ मैदान पर उतरी थी, लेकिन पूरे मैच में वह सिर्फ एक-दो मौके ही बना सकी. Sunderland के मैनेजर Régis Le Bris ने भी माना कि उनकी टीम Fulham के सामने कमजोर दिखाई दी. उन्होंने कहा Fulham ने पूरा मैच कंट्रोल किया. हम गेंद नहीं रोक पाए, हम मौके नहीं बना सके और दूसरे हाफ में भी उतनी आक्रामकता नहीं दिखा पाए. Sunderland की ये हार उन्हें छठे स्थान पर ले आई है और बाकी मैचों के नतीजों पर टीम टॉप-10 से भी बाहर जा सकती है.

टीम अब किसी से नहीं डरती- Iwobi
जहां Fulham इस जीत से आत्मविश्वास से भर चुकी है और Iwobi का कहना है कि टीम अब किसी से नहीं डरती, वहीं Sunderland के लिए यह मुकाबला एक चेतावनी की तरह है. टीम पिछले चार मैचों से अजेय थी, लेकिन इस हार ने उसकी कमजोरियों को साफ कर दिया. Sunderland को अपनी रणनीति, पासिंग और आक्रमण में सुधार की सख्त जरूरत है, वरना Premier League में टॉप-4 की रेस उससे दूर होती जाएगी. Fulham की ये जीत न केवल राहत भरी रही, बल्कि ये भी दिखा दिया कि सही योजना और लगातार प्रयास से किसी भी इन-फॉर्म टीम को हराया जा सकता है.