क्रिकेट

न रोहित, न कोहली, यशस्वी ने इसे बताया टीम इंडिया का सबसे मेहनती खिलाड़ी, जानें कौन ?

स्मृति मंधाना शादी टूटने के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में नज़र आईं। चेहरे पर थकान और उदासी साफ दिखी। हरमनप्रीत कौर ने उन्हें गले लगाकर हौसला दिया। मंधाना बोलीं—क्रिकेट ही अब उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

भारतीय क्रिकेट में फिटनेस और कड़ी मेहनत की बात हो तो सबसे पहले विराट कोहली का नाम आता है. लगभग 17 साल में कोहली ने अपने खेल, डाइट और ट्रेनिंग को जिस स्तर पर पहुंचाया है, वह आज भी क्रिकेटरों के लिए मिसाल है. लेकिन टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल की नजर में सबसे मेहनती खिलाड़ी कोई और है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने बिना सोचे एक ऐसा नाम लिया जिसने सभी को चौंका दिया, वो नाम किसी और का नहीं बल्कि शुभमन गिल का था.

गिल को बताया टीम का सबसे अनुशासित खिलाड़ी
यशस्वी ने कहा कि गिल को उन्होंने करीब से देखा है और उनकी मेहनत हर दिन साबित करती है कि वे टीम के सबसे समर्पित खिलाड़ी हैं. उनके मुताबिक, गिल फिटनेस, डायट, स्किल्स हर चीज पर बराबर मेहनत करते हैं. उनका अनुशासन और कंसिस्टेंसी अलग ही स्तर की है. इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान गिल के शांत और जिम्मेदार प्रदर्शन ने भी यशस्वी पर गहरी छाप छोड़ी. उन्होंने बताया कि टीम को भरोसा था कि गिल हालात चाहे जैसे हों, रन जरूर बनाएंगे.

टी20 से बाहर, लेकिन फॉर्म में चमक रहे यशस्वी
यशस्वी भले ही एक साल से टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वनडे में वह लगातार प्रभाव छोड़ रहे हैं. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक वनडे में उन्होंने नाबाद 116 रन बनाकर भारत को 9 विकेट से बड़ी जीत दिलाई. पहले दो मैचों में कम स्कोर के बाद यह शतक उनके लिए भरोसा लौटाने वाली पारी थी. इससे साफ हो गया कि मौका मिलने पर वह उसे पकड़ना अच्छी तरह जानते हैं.

कोहली की लेगेंसी और गिल की नई पहचान
विराट कोहली भारतीय क्रिकेट में फिटनेस का चेहरा रहे हैं. उनकी कार्यशैली ने पूरी टीम के लिए मानक तय किए. लेकिन यशस्वी का मानना है कि मौजूदा दौर में गिल की तैयारी, फोकस और तकनीक उन्हें टीम का सबसे मेहनती खिलाड़ी बनाती है. यशस्वी खुद गिल की दिन-प्रतिदिन की मेहनत देखकर प्रेरित होते हैं. युवा खिलाड़ियों में यह मान्यता बढ़ रही है कि गिल आज की टीम इंडिया के नए फिटनेस आइकन और समर्पण की मिसाल बन चुके हैं.

W88 Sports News