
भारत आ रहे हैं Lionel Messi, GOAT Tour का पूरा शेड्यूल आउट, प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलेंगे
लियोनेल मेस्सी 13–15 दिसंबर को पहली बार GOAT Tour पर भारत आ रहे हैं। कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में कई बड़े इवेंट होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे PM मोदी से भी मिलेंगे, और टिकट बिक्री पहले ही जोर पर है।
फुटबॉल के सबसे बड़े सुपरस्टार Lionel Messi पहली बार 13 से 15 दिसंबर तक भारत में अपने GOAT Tour पर आ रहे हैं, और देशभर के फैंस में उत्साह का लेवल आसमान पर है. कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इन चार शहरों में मेस्सी का मेगा इवेंट होगा, जिसमें वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. यह उनका 2011 के बाद भारत का पहला दौरा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेस्सी के साथ लुइस सुआरेज़ और अर्जेंटीनाई मिडफील्डर रॉड्रिगो डी पॉल भी मुंबई वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. भारत दौरे को लेकर टिकटों की बुकिंग पहले ही जोर पकड़ चुकी है.
कोलकाता से होगी शुरुआत
मेस्सी 13 दिसंबर की सुबह कोलकाता पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत होने वाला है. सुबह मीट-एंड-ग्रीट प्रोग्राम, फिर उनकी मूर्ति का वर्चुअल अनावरण और युवाभारती स्टेडियम में एक दोस्ताना मैच पूरा शहर मेस्सीमय हो जाएगा. दोपहर में शाहरुख खान, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सौरव गांगुली भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे सीधे हैदराबाद रवाना होंगे, जहां शाम को राजीव गांधी स्टेडियम में एक 7v7 मैच खेला जाएगा. इस मैच में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी हिस्सा लेंगे.
मुंबई में फैशन शो और सेलिब्रिटी मैच
14 दिसंबर को मेस्सी मुंबई पहुंचेंगे, जहां उनका शेड्यूल सबसे ज्यादा व्यस्त है. क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में Padel Cup में हिस्सा लेना, सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच खेलना और फिर वानखेड़े स्टेडियम में एक बड़ा इवेंट सभी कुछ एक ही दिन में होगा. इसके बाद 15 दिसंबर को मेस्सी दिल्ली जाएंगे, जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात तय मानी जा रही है. दोपहर में अरुण जेटली स्टेडियम में एक खास कार्यक्रम भी होगा, जहां मिनर्वा अकादमी के खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा.
टिकट की कीमत और फैंस की दीवानगी आसमान पर
मेस्सी के GOAT Tour के टिकट District ऐप पर खरीदे जा रहे हैं. ज्यादातर शहरों में टिकट की शुरुआती कीमत 4,500 रुपये है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 8,250 रुपये से शुरू हो रही है. भारत में इस स्तर का फुटबॉल स्टार लंबे समय बाद आ रहा है, इसलिए फैंस टिकट खरीदने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. मेस्सी की इस यात्रा को अंतिम मंजूरी 15 अगस्त को मिली थी और इसके लिए आयोजकों ने महीनों तक मेस्सी और उनकी टीम के साथ बातचीत की. अब इंतजार है तो बस इन तीन दिनों का, जब भारत मेस्सी के जादू को करीब से देखेगा.
W88 Sports News




