
साल 2026 का सबसे बड़ा वैश्विक खेल आयोजन फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप होगा। अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेलों की दुनिया को एक सूत्र में बांध देगा। फीफा वर्ल्ड कप सिर्फ फुटबॉल नहीं, बल्कि ऐसा उत्सव है जहां टाइम जोन, ऑफिस शेड्यूल और रोजमर्रा की जिंदगी तक फुटबॉल के हिसाब से चलने लगती है।
नए नायक और टूटती विरासत
11 जून से 19 जुलाई तक चलने वाला यह टूर्नामेंट हर बार नए सितारे पैदा करता है और कई दिग्गजों की विदाई तय करता है। यहां एक गोल इतिहास बदल देता है और एक गलती पीढ़ियों तक याद रहती है। यह मंच सिर्फ ट्रॉफी जीतने का नहीं बल्कि फुटबॉल की दिशा तय करने का होता है।
हॉकी की असली परीक्षा
फुटबॉल के बाद अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में हॉकी वर्ल्ड कप खेला जाएगा। भारत के लिए यह टूर्नामेंट बेहद अहम होगा क्योंकि पुरुष टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। यहां हर मैच सिर्फ जीत का नहीं बल्कि वैश्विक पहचान और दबदबे की लड़ाई बनेगा।
ओलंपिक का सीधा रास्ता
हॉकी वर्ल्ड कप का गोल्ड मेडल सीधे लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का टिकट देता है। ऐसे में दबाव कई गुना बढ़ जाएगा। भारत के लिए यह मौका है कि वह खुद को सिर्फ एशियाई ताकत नहीं बल्कि विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करे।
W88 Sports News




