क्रिकेट

लंदन में गूंजा गिल-सारा चैप्टर! युवराज के इवेंट में वायरल वीडियो ने फिर चिंगारी भड़काई

लंदन में युवराज के इवेंट में गिल और सारा एक ही जगह मौजूद थे। वायरल वीडियो में शुभमन के फ्रेम से गायब रहने पर अफेयर की चर्चा फिर तेज हो गई। दोनों ने अब तक रिश्ते पर कुछ नहीं कहा है।

8 जुलाई को लंदन में युवराज सिंह के कैंसर फाउंडेशन YouWeCan के लिए एक भव्य चैरिटी डिनर आयोजित हुआ, जिसमें क्रिकेट की दुनिया के बड़े नामों की मौजूदगी ने इवेंट को खास बना दिया. विराट कोहली, ब्रायन लारा, केविन पिटरसन से लेकर भारतीय टीम के कोच और खिलाड़ी तक सभी इस आयोजन में शामिल हुए. खास बात यह रही कि सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजली और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ इस डिनर पार्टी में पहुंचे.

कैमरे में कैद होते सितारे और एक खास पल
इवेंट के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी जैसे ही वेन्यू में दाखिल हुए, वहां मौजूद लोग तालियों और कैमरों की फ्लैश लाइट्स से उनका स्वागत करते नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि सारा तेंदुलकर भी खिलाड़ियों को अपने फोन में कैद कर रही थीं. लेकिन इस वीडियो में एक दिलचस्प पल तब देखने को मिला जब सारा का कैमरा ऑन होने से पहले ही शुभमन गिल वहां से गुजर चुके थे.

गिल-सारा अफेयर की फिर चर्चा, लेकिन जवाब अब भी ‘नो कमेंट्स’
हालांकि सारा ने बाकी खिलाड़ियों का वीडियो बनाया, लेकिन गिल उस फ्रेम में नहीं आए. इस छोटे से विजुअल डिटेल ने फिर से शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के कथित रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है. लंबे समय से दोनों के अफेयर की खबरें चलती रही हैं, मगर न तो गिल और न ही सारा ने कभी इस पर आधिकारिक बयान दिया. दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट्स पर फैंस अक्सर कमेंट्स करते हैं, जिससे अटकलें और भी गहरी हो जाती हैं.

वायरल वीडियो ने फिर डाली आग में घी
इस लंदन इवेंट के वीडियो ने एक बार फिर उनके रिश्ते की अटकलों को हवा दी है. हालांकि दोनों ही अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं, लेकिन इस वायरल मोमेंट ने फैंस को चर्चा का एक और बहाना दे दिया है.
क्या ये महज इत्तेफाक था या कुछ और? सोशल मीडिया पर बहस फिर शुरू हो गई है!