SAFCअन्य खेलक्रिकेटटेनिस

खेलों का महासमर: जानिए दुनिया के 10 सबसे लोकप्रिय खेल और किन देशों की है इन पर बादशाहत

हर खेल की एक अपनी दुनिया है, और उसमें चमकने वाले देश उसे पहचान देते हैं. खेल सीमाओं को मिटाकर जुनून और प्रतिस्पर्धा का नया नक्शा बनाते हैं. आइए जानते हैं दुनिया के 10 लोकप्रिय खेल.

क्रिकेट: भारत की धड़कन

क्रिकेट भारत में किसी धर्म से कम नहीं है. यहां ये खेल सिर्फ स्टेडियम तक सीमित नहीं, बल्कि गलियों, छतों और दिलों तक फैला है. क्रिकेट के दीवाने करोड़ों की तादाद में हैं, और भारत ने इसे ग्लोबल पावर बना दिया है. आईपीएल जैसी लीग ने इसकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी है.

फुटबॉल: ब्राजील की आत्मा

दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है, लेकिन अगर बात जज्बे की हो, तो ब्राजील का नाम सबसे पहले आता है. पेले से नेमार तक की विरासत ने ब्राजील को फुटबॉल का मक्का बना दिया है. यूरोप और दक्षिण अमेरिका में इसकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है.

बास्केटबॉल: अमेरिका की पहचान

NBA की चमक-दमक और माइकल जॉर्डन जैसी हस्तियों ने बास्केटबॉल को ग्लोबल ग्लैमर दिया. अमेरिका इस खेल का गढ़ है, लेकिन अब चीन और यूरोप में भी यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

टेबल टेनिस: चीन का दबदबा

चीन में टेबल टेनिस सिर्फ खेल नहीं, राष्ट्रीय गर्व का विषय है. ओलंपिक में इसका रिकॉर्ड बेमिसाल है. दुनिया के लगभग हर देश में ये खेल खेला जाता है, लेकिन चीन की पकड़ सबसे मजबूत है.

एथलेटिक्स: जमैका की रफ्तार

जमैका ने दुनिया को यूसेन बोल्ट दिया. एथलेटिक्स में जमैका की रफ्तार और जुनून की मिसाल दी जाती है. ओलंपिक में इसकी मौजूदगी सबसे अहम खेलों में होती है.

टेनिस: यूरोप का करिश्मा

रोजर फेडरर, राफा नडाल और नोवाक जोकोविच जैसे सितारों ने टेनिस को ग्लोबल मंच पर चमकाया. यह खेल क्लास और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत संगम है.

बैडमिंटन: भारत-चीन का नया जुनून

पीवी सिंधु और लिन डैन जैसे सितारे बैडमिंटन को नई पहचान दिला चुके हैं. एशिया में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.

रग्बी: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की पसंद

रग्बी में ताकत और टीमवर्क दोनों की परीक्षा होती है. खासकर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड इसमें मजबूत हैं.

गोल्फ: अमेरिका की रॉयल गेम

टाइगर वुड्स ने गोल्फ को ग्लैमर और पहुंच दोनों दी. यह खेल अमीरों का माना जाता है, लेकिन अब धीरे-धीरे आम लोगों तक भी पहुंच रहा है.

वॉलीबॉल: विश्व का उभरता सितारा

वॉलीबॉल स्कूलों से निकल कर ओलंपिक का सितारा बन चुका है. ब्राजील, रूस और अमेरिका इसमें अग्रणी हैं.