
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के सबसे 5 खिलाड़ियों की कीमत हिला देगी आपका सिर, IPL को टक्कर देती है PKL
आईपीएल की तरह ही कबड्डी की लीग भी काफी पॉपुलर है। अब प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन आयोजित होने वाला है। जहां पर खिलाड़ियों का ऑक्शन भी हो चुका है। इस बार पवन सहरावत के साथ ही अर्जुन देशवाल, नवीन कुमार और परदीप नरवाल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को ऑक्शन के मैदान में संतोष करना पड़ा है। कौन रहे हैं सबसे महंगे 5 खिलाड़ी, जानिए…
कबड्डी के 12वें सीजन के सबसे महंगे 5 खिलाड़ी
कबड्डी की लीग का ऑक्शन हो चुका है। इस बार के ऑक्शन में एक बार फिर से उलटफेर देखने को मिला है। 12वें सीजन के ऑक्शन में पहले दिन बिके सबसे महंगे प्लेयर मोहम्मदरेजा शादलू रहे, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया है। पिछले सीजन उन्होंने हरियाणा स्टीलर्स के लिए 139 पॉइंट्स बटोरते हुए हरियाणा को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। इसी के साथ ही दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी देवांक दलाल रहे हैं, जोकि PKL 11 के टॉप रेडर रहे थे। देवांक ने पिछले सीजन 301 रेड पॉइंट्स अर्जित किए थे।
इसके बाद महंगे खिलाड़ियों में आशु मलिक का नाम आता है, जिन्हें दबंग दिल्ली ने FBM कार्ड खेला है, जिन्हें दिल्ली ने 1.90 करोड़ रुपये में रिटेन किया। बता दें, आशु ने साल 2021 से दबंग दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। इसके बाद चौथे सबसे महंगे प्लेयर अंकित जागलान रहे हैं, जिनकी वर्ल्ड-क्लास डिफेंसिव स्किल्स ने उन्हें PKL का टॉप प्लेयर बना दिया है। वहीं, नंबर-5 पर अंकित रहे हैं, जिन्हें पटना पाइरेट्स ने 1.573 करोड़ रुपये में खरीदा है। साल 2021 के बाद अर्जुन देशवाल पहली बार जयपुर पिंक पैंथर्स से दूरी टीम के लिए खेलेंगे, उन्हें तमिल थलाइवाज ने 1.405 करोड़ रुपये में खरीदा है। आपतो बता दें, भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान पवन सहरावत को पिछले कई सीजन से करोड़ों की कीमत मिल रही है। लेकिन इस बार तमिल थलाइवाज ने उन्हें सिर्फ 59.5 लाख रुपये में खरीद लिया है।
कबड्डी लीग के 12वें सीजन के सबसे महंगे 5 खिलाड़ी
- मोहम्मदरेजा शादलू – 2.23 करोड़ (गुजरात जायंट्स)
- देवांक दलाल – 2.205 करोड़ (बंगाल वॉरियर्स)
- आशु मलिक – 1.90 करोड़ (दबंग दिल्ली)
- अंकित जागलान – 1.573 करोड़ (पटना पाइरेट्स)
- अर्जुन देशवाल – 1.405 करोड़ (तमिल थलाइवाज)




