
ओवल टेस्ट के हीरो मोहम्मद सिराज बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, करियर में पहली बार मिला बड़ा सम्मान
मोहम्मद सिराज को अगस्त 2025 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया. ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ उनके 9 विकेट ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई. सिराज ने करियर में पहली बार यह बड़ा सम्मान अपने नाम किया.
भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। उससे अगले ही दिन ICC ने अगस्त महीने के लिए मोहम्मद सिराज को मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। सिराज को यह सम्मान इंग्लैंड टूर पर ओवल टेस्ट में जबरदस्त गेंदबाजी के लिए दिया गया है।
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें अगस्त महीने का मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। यह पहली बार है जब सिराज को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में घातक गेंदबाजी करके टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
ओवल टेस्ट में मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन ने भारत को टेस्ट सीरीज 2-2 से समाप्त करने में बहुत मदद की थी। चौथी पारी में इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन सिराज के 5 विकेट की बदौलत भारत उस मैच को 6 रनों से जीतने में कामयाब रहा था। उन्होंने पहली पारी में भी 4 विकेट चटकाए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स को हराकर यह सम्मान हासिल किया है।
सिराज ने अगस्त में सिर्फ यही टेस्ट खेला, लेकिन उसी प्रदर्शन ने उन्हें न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स से आगे निकालते हुए अवॉर्ड दिला दिया। खास बात यह भी है कि इंग्लैंड दौरे पर वह अकेले भारतीय तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने सभी 5 टेस्ट मैच खेले। पूरी सीरीज में उन्होंने 185.3 ओवर गेंदबाजी की, जो सबसे ज्यादा थी, और 23 विकेट अपने नाम किए। यह शानदार प्रदर्शन उनके टेस्ट रैंकिंग पर भी असर डाल गया। सिराज अब दुनिया के टॉप-20 गेंदबाजों में शामिल हो चुके हैं और फिलहाल वह 15वें स्थान पर हैं। टीम इंडिया के जसप्रीत बुमराह इस समय नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं।
खास सम्मान मिलने पर मोहम्मद सिराज ने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं टीम के लिए महत्वपूर्ण स्पेल कर पाया, खासतौर पर निर्णायक क्षणों में। एक टॉप टीम अपने घर पर खेल रही थी, उसके उच्च स्तरीय बैटिंग लाइन-अप के खिलाफ गेंदबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन इसी ने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया।
W88 Sports News




