
भारत से हार के बाद पाकिस्तान की बढ़ीं चिंता, सुपर-4 में पहुंचना हुआ मुश्किल, यहां पढ़े पूरा समीकरण
भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह लगभग पक्की कर ली। इस हार से पाकिस्तान की राह मुश्किल हो गई है। अब उसे यूएई पर जीत और दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान को एकतरफा मैच में 7 विकेट से हराकर पूरे मैच में दबदबा बना लिया। इस हर के बाद पाकिस्तान के लिए अब सुपर 4 की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है।
भारत ने एशिया कप 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर ग्रुप ए में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इस हार से पाकिस्तान की सुपर-4 में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है। अब उसके सामने ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति बन चुकी है।
पाकिस्तान के लिए सुपर-4 का समीकरण
पाकिस्तान को अगर सुपर 4 के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें हर हाल में यूएई को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में हराना होगा। इसके अलावा वह इस बात की उम्मीद भी करेंगे कि ओमान से यूएई हार जाए। अगर यूएई ने ओमान और पाकिस्तान को अपने बचे हुए दोनों मैचों में हरा दिया तो उनके पाकिस्तान से ज्यादा 4 अंक हो जाएंगे। इसी के साथ पाकिस्तान सुपर 4 की रेस से बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान सुपर 4 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी।
पॉइंट्स टेबल में भारत का दबदबा
इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनकी रणनीति कामयाब नहीं रही। पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई और 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 127 रन बना सकी। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, वहीं जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को भी 1-1 सफलता मिली।
128 रन का टारगेट भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में ही चेज कर लिया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव 37 गेंद में 47 रन बनाकर नाबाद लौटे। तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने 31-31 रन बनाए। शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि 10 रन बनाकर शिवम दुबे नाबाद लौटे थे। पाकिस्तान के लिए 3 विकेट सैम अयूब ने लिए।
W88 Sports News




