क्रिकेट

टूट पड़ा पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर दुखों का पहाड़, सलमान एंड कंपनी हो गई परेशान, एक गलती पड़ी बहुत भारी, जानें पूरा मामला

भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर पक्षपात का आरोप लगाया और उन्हें हटाने की मांग की है। PCB ने धमकी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो टीम अगला मैच नहीं खेलेगी।

एशिया कप 2025 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. पाकिस्तान का आरोप है कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने रविवार को हुए मैच को सही तरीके से नहीं संभाला. पीसीबी का दावा है कि रेफरी ने उनके कप्तान सलमान आगा को कहा था कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाएं. पाकिस्तान का कहना है कि रेफरी भारतीय खिलाड़ियों को खेल भावना तोड़ने से रोकने में नाकाम रहे. पीसीबी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC को चिट्ठी लिखकर पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की है. बोर्ड ने साफ कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो पाकिस्तान अपना अगला मैच ही नहीं खेलेगा यानी टीम सीधे बहिष्कार करेगी लेकिन इसका सबसे बड़ा नुकसान पाकिस्तान को ही होगा, क्योंकि नियम के मुताबिक अगर वो मैदान में नहीं उतरी तो उसके अंक काटे जाएंगे और वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी.

सुपर-4 में एंट्री पर खतरा
अब सबकी नज़रें पाकिस्तान बनाम यूएई मुकाबले पर हैं. यूएई ने ओमान को हराकर पहले ही दम दिखा दिया है. अगर पाकिस्तान यूएई से हार गया तो सीधे बाहर हो जाएगा. वहीं अगर वो धमकी के मुताबिक मैच का बहिष्कार करता है, तब भी यूएई को वॉकओवर से 2 अंक मिल जाएंगे और पाकिस्तान का एशिया कप सफर खत्म हो जाएगा. यानी किसी भी हाल में पाकिस्तान की हालत पतली ही दिख रही है.

PCB के अंदर ही मामले को लेकर घमासान
खबर ये भी है कि पीसीबी के अंदर ही इस पूरे मामले को लेकर घमासान शुरू हो गया है. विरोध दर्ज कराने में देरी के कारण पीसीबी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक उस्मान वाहला को निलंबित कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड अब इस विवाद से निकलने का रास्ता खोज रहा है, लेकिन खिलाड़ियों और कप्तान सलमान आगा पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. यानी मैदान पर हार और मैदान के बाहर विवाद दोनों ने पाकिस्तान क्रिकेट को मुश्किल में डाल दिया है. अब देखना ये होगा कि क्या सलमान एंड कंपनी इस संकट से निकल पाएगी या एशिया कप से सीधे बाहर हो जाएगी,.

W88 Sports News